भोजपुरी सिंगर से पूछा रेट क्या है तो गुस्से में ऐसी तमतमाई कि मंच पर ही कर दी सुताई, हाथ में चप्पल लेकर लगाया होश ठिकाने

भोजपुरी सिंगर ने की एंकर की पिटाई, स्टेज पर हुई हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद से इंटरनेट यूजर्स निशा को सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
निशा उपाध्याय के साथ स्टेज बदतमीजी
Social Media
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर को मार रही हैं. उन्हें एंकर की बात पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसे मारने के लिए चप्पल तक निकाल ली थी. यह पूरा मामला कैमरा में कैद हुआ और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

निशा उपाध्याय को क्यों आया गुस्सा ?

आप सोच रहे होंगे कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है या फिर एआई वीडियो होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. ये वीडियो 100 पर्सेंट असली है. निशा को गुस्सा इसलिए आया क्योंकि एंकर ने उनसे जो सवाल किया था वह आपत्तिजनक था. एंकर शायद निशा की फीस जानना चाहता था लेकिन उसने सवाल इस अंजाज में पूछा कि वह गलत पड़ गया. खबर है कि एंकर ने निशा से मंच पर कहा कि उनका 'रेट क्या है'. निशा ने जैसे ही सवाल सुना वह गुस्से से आग बबूला हो गईं. इसके बाद उनके बीच बचाव के लिए लोग भी बीच में आए लेकिन निशा का गुस्सा शांत नहीं हुआ. आप वीडियो में भी उन्हें कहते सुन सकते हैं कि ये रेट बताएगा मेरा.

सोशल मीडिया ने दिया निशा का साथ

निशा उपाध्याय का वीडियो वायरल हुआ लोग उनके सपोर्ट में उतर आए. सोशल मीडिया यूजर्स ने निशा के साथ हुए बर्ताव को गलत बताया. एक ने लिखा, भोजपुरी सिंगर के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है. जो भी इसके पीछे दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. एक ने लिखा, बहादुर महिला तुमने जो किया बहुत ही अच्छा किया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'हम अपनी रक्षा के लिए तैयार..' Ceasefire को लेकर ईरान का बड़ा बयान | Iran Israel War | BREAKING NEWS