भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अब बहुत बड़ी बना चुकी है. वहीं इसके सुपरस्टार्स बॉलीवुड में भी धूम मचा रहे हैं. इसी बीच एक नया रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम भोजपुरी बवाल है. वहीं इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स नजर आएंगे, जिसमें बिहार की राजनीति का चर्चित चेहरा तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल हो गया है, जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे टॉप भोजपुरी स्टार्स पहले से ही शामिल थे. कहा जा रहा है कि शो में प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ भोजपुरी स्टार्स की पर्सनल लाइफ के कई अनदेखे पहलु भी दिखाए जाएंगे.
क्या है भोजपुरी बवाल
पारंपरिक रियलिटी शोज से अलग, यह सीरीज पहली बार एक अनोखे ‘फॉलो रियलिटी' फॉर्मेट को पेश कर रही है, जिसमें न कोई टास्क होगा, न एलिमिनेशन और न ही किसी तरह का बनावटी ड्रामा. इसके बजाय, कैमरे इन सितारों की रोजमर्रा की जिंदगी के खामोश गवाह बनेंगे और दर्शकों को उन चेहरों के पीछे छिपे असली इंसान से रूबरू कराएंगे. शो में शोहरत, फैन फॉलोइंग, पारिवारिक दबाव, महत्वाकांक्षा, प्रतिस्पर्धा, जश्न, विवाद और सुपरस्टार बनने के पीछे की लगातार मेहनत जैसे हर पहलू को बेहद करीब और वास्तविक अंदाज में दिखाया जाएगा.
ये भी पढे़ं- सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया मातृभूमि का म्यूजिक वीडियो, लिखा- ॐ मैं हूं
जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आएगा भोजपुरी बवाल
भोजपुरी बवाल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. वहीं घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जियोस्टार में हिंदी एवं अंग्रेज़ी मनोरंजन व्यवसाय (स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियोज़) के प्रमुख आलोक जैन ने कहा , “‘भोजपुरी बवाल' के साथ हम इस नवाचार को एक नए आयाम पर ले जा रहे हैं. यह अपनी तरह का पहला ‘फॉलो रियलिटी' फॉर्मेट है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों की असली जिंदगी को दर्शकों के सामने पेश करेगा. भोजपुरी मनोरंजन हिंदी पट्टी की सबसे जीवंत और प्रभावशाली सांस्कृतिक ताकतों में से एक है, और यह शो उसकी भव्यता, भावनाओं और वास्तविकता को राष्ट्रीय स्तर के व्यापक दर्शकों तक पहुँचाएगा सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए.”