Bhediya Box Office Collection Day 3: रफ्तार से बढ़ रही 'भेड़िया' की कमाई, तीसरे दिन रहा तूफानी कलेक्शन

तीसरे दिन यानी रविवार को वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Bhediya Box Office Collection Day 3: रफ्तार से बढ़ रही 'भेड़िया' की कमाई
नई दिल्ली:

वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग धमाकेदार रही. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तेलुगू में फिल्म का कलेक्शन 10 लाख और तमिल में 1 लाख रहा. जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 9.57 करोड़ रुपए रही. बात करें तीसरे दिन यानी रविवार की तो फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

तीसरे दिन भेड़िया ने कमाए  इतने करोड़ (Bhediya Box Office Collection Day 3)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का की कमाई दर्ज की है. यानी कि अब तक फिल्म की कुल कमाई 28.05 करोड़ के आसपास पहुंच गई है. कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द ही आने वाले दिनों में प्रॉफिट निकाल लेगी. रविवार के बाद अब मेकर्स की नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं. अगर वीकडेज में भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा तो फिल्म को हिट माना जा सकता है.

पहला दिन- 7.47 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 9.57 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 11 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेंड्स)
कुल कलेक्शन- 28.05 करोड़ रुपये

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद 'बवाल' वरुण धवन की अगली फिल्म है. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी. जबकि कृति सेनन के पास पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' है. ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: EVM पर Mamata Banerjee का धरना! |Exit Poll Results 2026