भाग्यश्री का बेटा अभिमन्यु है बेहद हैंडसम, शानदार पर्सनालिटी देख फैन्स भी बोले- क्या बात है...

अभिमन्यु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बेहद ही शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे शर्ट लेस दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
भाग्यश्री का बेटा अभिमन्यु है बेहद हैंडसम
नई दिल्ली:

'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने अंदाज और अभिनय से फैन्स का दिल जीत लेती हैं. भाग्यश्री ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन वे सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. फैन्स तो भाग्यश्री की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बता दें कि भाग्यश्री का एक बेटा भी है जिसका नाम अभिमन्यु दसानी है. बता दें कि अभिमन्यु अब एक जाने माने स्टार बन गए हैं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. वहीं हाल ही में अभिमन्यु की 6 पैक एब्स वाली तस्वीर देख फैन्स हैरान रह गए हैं. 

बता दें कि अभिमन्यु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बेहद ही शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे शर्ट लेस दिखाई दे रहे हैं. तो कभी जिम में वे स्वैग दिखाते दिख रहे हैं फैन्स उनके इस स्टाइल को देख अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. 

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा भाग्यश्री का बेटा इतना बड़ा है यकीन नहीं हो रहा तो वहीं दूसरे फैन ने कहा वाह क्या बात है. तो वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा परफेक्ट लुक. बता दें कि अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड में शानदार एंट्री कर चुके हैं उन्होंने साल 2018 से फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इतना ही नहीं इसके अलावा वे 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर', 'आंख मिचोली', 'निकम्मा' फिल्म में नजर आ चुके हैं. ''

Advertisement

अबांद्रा के क्रोम स्टूडियो में स्पॉट हुये अर्जुन कपूर

Featured Video Of The Day
India-Nepal Border Smuggling: टैक्स से बचने का जुगाड़! भारत‑नेपाल बॉर्डर पर महिलाओं ने अपनाया छुपा रास्ता