Avengers Doomsday Trailer: आ गया अब तक का सबसे बड़ा विलेन डॉक्टर डूम, जिसके आगे टिक नहीं पाएगा एवेंजर्स का कोई भी सुपरहीरो

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल स्टूडियोज की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का पहला फुल लेंथ ट्रेलर आ गया है. हालांकि इसे अभी यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Avengers Doomsday Trailer: एवेंजर्स डूम्सडे ट्रेलर
नई दिल्ली:

Avengers Doomsday Trailer: मार्वल स्टूडियोज ने 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाकॉन में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का पहला फुल-लेंथ ट्रेलर रिलीज कर दिया. लास वेगास में थिएटर ओनर्स के सामने दिखाए गए इस ट्रेलर ने पूरे एमसीयू फैंस को रोमांचित कर दिया. फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर 2026 तय है और यह मल्टीवर्स सागा का सबसे बड़ा चैप्टर साबित होने वाला है. रूसो ब्रदर्स (जो रूसो और एंथनी रूसो) के निर्देशन में बनी फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम (2019)' के बाद पहली बार एवेंजर्स की पूरी टीम एक साथ वापस आ रही है. 

ट्रेलर की शुरुआत रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम से होती है. ग्रीन हूड और मेटल मास्क में रॉबर्ट डाउनी जूनियर का लुक देखते ही दर्शक हैरान रह गए. डूम की मल्टीवर्स पर हमला करने की तैयारी में है. ट्रेलर में थॉर बने क्रिस हेम्सवर्थ कहते हैं कि अब किसी चमत्कार की जरूरत है. ट्रेलर का सबसे बड़ा मोमेंट क्रिस इवांस की वापसी है. स्टीव रोजर्स (पूर्व कैप्टन अमेरिका) हाथ में थॉर का हथौड़ा लिए नजर आता है. जिसे देखकर थॉर हैरान रह जाता है. कैप्टन अमेरिका की वापसी ने फैन्स को हैरान करके रख दिया है.

Advertisement

एक्समैन, फैंटास्टिक फोर और न्यू एवेंजर्स का क्रॉसओवर ट्रेलर की जान है. इस बार एवेंजर्स सीरीज की ये फिल्म खतरनाक होने जा रही है क्योंकि विलेन के तौर पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर जो नजर आंगे. ट्रेलर से पहले चार छोटे टीजर जारी किए गए थे जिसमें स्टीवल रोजर्स, थॉर, एक्स मैन और वकांडा-फैंटास्टिक फोर नजर आए और ये एक अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं. 

एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स (2027) के साथ ये दो फिल्में मल्टीवर्स सागा को खत्म करेंगी. 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभी ट्रेलर पब्लिकली उपलब्ध नहीं है, लेकिन सिनेमाकॉन की ये धमक जल्द ही यूट्यूब पर आ जाएगी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
साकेत मेट्रो के पास बड़ा हादसा: देखते ही देखते ढह गई 5 मंजिला इमारत