VIDEO: फेवरेट गाना बजते ही आंटी खो बैठी आपा, किया ऐसा खतरनाक डांस लोग बोले- कोई तो रोको

इस वीडियो में एक आंटी शादी में डांस फ्लोर पर जिस तरह से डांस कर रही हैं, उसे देख लोग हैरान हैं. लोग बोल रहे हैं कि लगता है आंटी ने बहुत दिनों से डांस कंट्रोल किया हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आंटी ने शादी में किया मजेदार डांस
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन हजारों चीजें वायरल होती हैं. यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो राजा को रंक और रंक को राजा बना सकता है. इसके माध्यम से न जाने कितने ही लोग दुनियाभर में पॉपुलर हुए हैं. फिर चाहे वे रानू मंडल हों या फिर अनोखे स्टाइल में बादाम बेच रहे 'कच्चा बादाम' फेम भुवन बड्याकर. जी हां, इस तरह के न जाने कितने ही वायरल वीडियोज आपने अभी तक देखे होंगे. ऐसा ही एक बहुत ही मजेदार वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद यकीनन हंसते-हंसते आपका पेट दर्द हो जाएगा. ये वीडियो है तो पुराना लेकिन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

इस वीडियो में एक आंटी शादी में डांस फ्लोर पर जिस तरह से डांस कर रही हैं, उसे देख लोग हैरान हैं. वीडियो को wedus.in इंस्टा नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजाबी गाना 'इश्क तेरा तड़पावे' का म्यूजिक जैसे ही स्टार्ट होता है, साड़ी पहनी आंटी इस पर खतरनाक तरीके से डांस करने लगती है. आंटी के डांस मूव्स इतने मजेदार हैं कि लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "क्या पागलपन है", तो एक अन्य ने लिखा है, "अरे कोई तो रोक लो". वहीं एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा है, "आंटी इंतजार कर रही थी कोई डांस के लिए बोले". इस तरह के ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर देखने को मिली हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bhoshala Ground Report | HC के फैसले के बाद भोजशाला में उमड़ा भक्तों का सैलाब! | Sucherita Kukreti