अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी हल्दी पर की थी खूब मस्ती, PHOTOS शेयर कर के एक्ट्रेस ने लिखा-सुख, तो पापा सुनील शेट्टी का आया ये रिएक्शन

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी कर ली. अथिया ने अपनी हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन परिवार के साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं. अथिया ने तस्वीरों को कैप्शन दिया है, सुख.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी हल्दी पर की थी खूब मस्ती
नई दिल्ली:

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी कर ली. अब अथिया ने अपनी हल्दी की फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में प्यार और मस्ती से भरे पल दिख रहे हैं. एक फोटो में अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल हंसते हुए दिख रहे हैं. उनके चेहरे और हाथों में हल्दी लगा हुआ है. अथिया की एक और फोटो में उनकी मिलियन-डॉलर मुस्कान है. तीसरी तस्वीर में अथिया अपने भाई अहान को हल्दी लगा रही हैं. अथिया ने अपने लुक को मांगटीका और झुमके से एक्सेसराइज किया है. तस्वीरों को शेयर करते हुए अथिया ने हिंदी में लिखा, "सुख." खास बात यह है कि केएल राहुल ने भी हल्दी की तस्वीरों को शेयर की है और इसे कैप्शन दिया है, सुख.

अथिया शेट्टी द्वारा पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद उनके पापा सुनील शेट्टी ने कमेंट में एक ब्लैक दिल का इमोटिकॉन शेयर किया. अथिया की BFF कृष्णा श्रॉफ ने भी दिल का इमोटिकॉन शेयर किया. एक्ट्रेस अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल ने खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में शादी की, जहां परिवार के लोग और कुछ मेहमान शामिल हुए. शादी के लिए अथिया ने न्यूड शेड का चिकनकारी लहंगा सेट पहना था, जबकि केएल राहुल सफेद शेरवानी में दिखे.

Advertisement

 अथिया के पिता सुनील शेट्टी और भाई अहान ने भी शादी की फोटो शेयर की. अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने काफी समय तक डेटिंग के बाद शादी की. अथिया शेट्टी और केएल राहुल आईपीएल मैच के बाद शादी का रिसेप्शन देंगे. हाल ही में सुनील शेट्टी ने यह जानकारी दी. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | महंगा तेल, अफवाह का खेल! | War News | Iran