टपरी पर गर्मागर्म चाय और बिस्किट का मजा लेती दिखी साउथ की ये सुपरस्टार, वीडियो देख सादगी पर मर मिटेंगे

असुरन फेम साउथ की इस एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें फैन्स उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो में उन्हें चाय की टपरी पर चाय और बिस्किट का लुत्फ लेते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
असुरन की एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

आम इंसान हो या फिर कोई बड़ा सा सेलिब्रेटी, टपरी वाली चाय का जायका और फ्लेवर ही ऐसा होता है कि अपनी और खींच ही लेता है. कप या कुल्हड़ में मिलने वाली गर्मागर्म चाय और साथ में हल्का-फुल्का नाश्ता सफर की थकान भी मिटा जाते हैं और रिफ्रेश भी कर देता है. ऐसा ही एक्सपीरियंस रहा साउथ की असुरन फेम एक्ट्रेस मंजू वारियर का. जिन्हें खुलेआम बैठकर चाय की चुस्कियां लेने का मौका मिला तो उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया. फुर्सत के इन लम्हों का पूरा मजा लिया.

फिल्म एक्ट्रेस, प्रड्यूसर और क्लासिकल डांस में माहिर मंजू वारियर इन दिनों राजस्थान की सैर पर हैं. जहां वो बेबाक अंदाज में सैर का मजा तो ले ही रही हैं रास्ते में मिलने वाली हर चीज का लुत्फ उठाने से भी नहीं चूक रहीं. राजस्थान के जैसलमेर में उन्हें ऐसे ही चंद फुर्सत के लम्हे मिले तो वो  चाय की टपरी पर चाय पीने पहुंच गईं. बीच सफर की थकान मिटाने के लिए मंजू वारियर ने बिस्किट के साथ साथ गर्मागर्म चाय का मजा लिया. मंजू वारियर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चाय का लुत्फ लेते हुए खुद की तस्वीरों को पोस्ट किया है और लिखा भी है कि छोटी छोटी चीजें जिंदगी में बड़ी खुशियां देती हैं. साथ ही ये सवाल भी पूछा है कि आपका ऐसा प्लेजर यानी कि खुशी कौन सी है. मंजू वारियर के इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे.

मंजू वारियर के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी सादगी के भी फैन हो गए हैं. कुछ लोगों ने कमेंट किया कि सही बात है सिंपल चीजें ही खुशी देती हैं. एक यूजर ने उनके फैशन सेंस की तारीफ की है. बहुत से फैन्स ने हार्ट के इमोजी शेयर कर भी अपनी फीलिंग्स जताई हैं. कुछ फैन्स ने चाय के इमोजी शेयर कर चाय के लिए अपना प्यार जाहिर किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Donald Trump का कब्जा!