आश्रम की पम्मी ने काली साड़ी में अपने ही गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख भूल जाएंगे कैटरीना और दीपिका

आश्रम वेब सीरीज की पम्मी यानी अदिति पोहनकर ने इस शो से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आश्रम एक्ट्रेस ने किया ऐसा डांस कि देखते ही रह गए फैंस
नई दिल्ली:

आश्रम की पम्मी तो याद ही होगी. वह पम्मी जिसने बाबा काशीपुर वाले बाबा निराला की नाक में दम कर रखा है. आश्रम वेब सीरीज में अदिति पोहनकर के दमदार किरदार को खूब पसंद किया गया. आश्रम वेब सीरीज ओटीटी पर उनकी वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. हाल ही में आश्रम फेम एक्ट्रेस साउथ की एक फिल्म के गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आईं. डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भी खुद को झूमने से रोक नहीं पा रहे. 

आश्रम की एक्ट्रेस अदिति पोहनकर का एक वीडियो सामने आयाा है. इस 24 सेकंड के वीडियो में वो जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं और अपने शानदार मूव्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं. दरअसल, ये गाना साउथ सुपरस्टार केविन की अपकमिंग फिल्म का है, जिसके गाने मेलोडी पर अदिति डांस करती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हैं और उसके साथ ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ हैं. अदिति के इस सिज़लिंग लुक के साथ जबरदस्त डांस का कॉम्बिनेशन फैंस कि धड़कनें बढ़ा रहा है. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

साउथ सुपरस्टार केविन की फिल्म 10 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में केविन महिला के रूप में नजर आ रहे हैं, जो स्टेज पर मेलोडी पर डांस करते हैं. दूसरी ओर अदिति पोहनकर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2010 में बॉलीवुड फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके अलावा वो मराठी और तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा सफलता उनकी पहली वेब सीरीज शी से मिली, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी. इसके अलावा वो  आश्रम वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं.

Advertisement

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग से बदलेगी सरकार? | Exit Poll Results 2026