बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी की बेटी जीन ज़ोई वारसी इन दिनों चर्चा में हैं. वजह बनी उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. एक अवॉर्ड शो में अपने पिता के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं जीन ने अपने सिंपल लेकिन क्लासी लुक से लोगों को इम्प्रेस कर दिया. कई यूजर्स ने उनकी तुलना श्रद्धा कपूर से कर दी.हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स में अरशद वारसी अपनी बेटी जीन जोई के साथ पहुंचे. दोनों ने साथ में रेड कार्पेट वॉक किया और फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी दिए. इस दौरान के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं और लोगों की नजरें खासतौर पर जीन पर टिक गईं.
श्रद्धा कपूर से होने लगी तुलना
जीन के चेहरे और लुक्स को देखकर कई यूजर्स ने उनकी तुलना श्रद्धा कपूर से करनी शुरू कर दी. कुछ लोग तो कमेंट्स में यह भी पूछते नजर आए कि क्या वह आगे चलकर बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं. हालांकि, जीन का लुक काफी सिंपल था, लेकिन उनकी एलिगेंस और कॉन्फिडेंस ने लोगों को इम्प्रेस कर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ‘गॉर्जियस' और ‘डॉल' तक कहा. बिना ज्यादा ओवरड्रेस हुए भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
लाइमलाइट से दूर रहता है अरशद वारसी का परिवार
अरशद वारसी अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. ऑनस्क्रीन जहां वह काफी एनर्जेटिक और मजेदार नजर आते हैं, वहीं ऑफस्क्रीन भी उनकी पर्सनालिटी काफी चिल और फन है. हालांकि उनका परिवार आमतौर पर लाइमलाइट से दूर ही रहता है. अरशद ने 1996 में मारिया गोरेटी से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, बेटा जीक वारसी, जिसका जन्म 2005 में हुआ था, और बेटी जीन जोई वारसी, जो 2007 में पैदा हुईं.
क्या बॉलीवुड में आएंगी जीन?
पहली ही अपीयरेंस में मिली इस तरह की प्रतिक्रिया के बाद अब लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या ज़ीन ज़ोई वारसी भी आगे चलकर फिल्मों का रुख करेंगी. फिलहाल इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी इस पब्लिक अपीयरेंस ने जरूर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है.