अरबाज-शूरा ने बेटी के जन्म के 3 दिन बाद अनाउंस किया नाम, फैंस बोले- जो सबसे खूबसूरत और प्रिय...

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है. 5 अक्टूबर को इस जोड़े ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद से ही खान परिवार में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अरबाज-शूरा ने रखा बेटी का नाम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है. 5 अक्टूबर को इस जोड़े ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद से ही खान परिवार में जश्न का माहौल है. अब अरबाज और शूरा ने अपनी नन्ही परी के नाम की घोषणा कर दी है. सोशल मीडिया पर दोनों ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "स्वागत है बेबी गर्ल सिपारा खान. लव…शूरा और अरबाज". बताया जा रहा है कि 'सिपारा' नाम का मतलब होता है 'सबसे खूबसूरत और प्रिय'. जो उनके परिवार की खुशी को और खास बना रहा है.

बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस भी अरबाज और शूरा की झलक पाने के लिए उत्साहित हैं. हाल ही में अभिनेता को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां वे अपनी बेटी को गोद में लिए मुस्कुराते नजर आए. यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बेटी सिपारा की पहली झलक देखने को मिल रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि अरबाज खान और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी की थी. यह उनकी शादी के बाद पहला बच्चा है. शूरा से पहले अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान खान है, अब अरबाज और शूरा की जिंदगी में नन्ही सिपारा के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है. फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बंगाल पर क्या कहता है सट्टा बाजार? |Exit Poll Results 2026