आमिर खान एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं. ये उनकी तीसरी शादी होगी. आमिर खान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आमिर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दोनों 5 जुलाई को बेहद सादे समारोह में शादी करेंगे, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. आमिर और गौरी के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से थी. दोनों लगभग पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, आमिर अकेले ऐसे स्टार नहीं हैं, जो तीसरी बार बंधन में बंधने जा रहे हैं. इससे पहले कई एक्टर्स ऐसा कर चुके हैं. इस आर्टिकल में हम ऐसे एक्टर्स के बारे में भी जानेंगे, लेकिन उससे पहले एक नजर डालते हैं गौरी स्प्रैट की लाइफ और आमिर की पहली शादियों पर...
संजय दत्त ने तीन बार बसाया घर
बॉलीवुड के 'मुन्नाभाई' संजय दत्त की लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. उनकी पहली शादी अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी. दोनों की एक बेटी त्रिशला दत्त हैं. ऋचा के निधन के बाद संजय ने रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. इसके बाद 2008 में संजय ने मान्यता दत्त से शादी की. दोनों आज भी साथ हैं और उनके जुड़वां बच्चे शहरान और इकरा हैं.
किशोर कुमार ने चार शादी
बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार की पर्सनल जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही. उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि चार शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी रुमा गुहा ठाकुरता थीं, जिनसे उनका बेटा अमित कुमार है. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला से शादी की. यह रिश्ता आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिना जाता है. मधुबाला के निधन के बाद किशोर कुमार ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता केवल दो साल ही चल सका. बाद में उन्होंने लीना चंदावरकर से विवाह किया और जीवन के अंतिम समय तक दोनों साथ रहे.
आमिर खान की दो शादियां
आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी. यह एक सीक्रेट कोर्ट मैरिज थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है. रीना और आमिर के दो बच्चे हैं. इनमें आइरा खान और जुनैद खान शामिल हैं. करीब 16 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में तलाक लिया था. पहली शादी टूटने के बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है. हालांकि, 15 साल तक साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के कानूनी नोटिस भेजते ही FWICE ने वापस ली NOC, बोले- हमारे पास बैन का अधिकार नहीं
आमिर खान की तीसरी पत्नी
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं. बताया जाता है कि आमिर और गौरी की मुलाकात अभिनेता की चचेरी बहन नुजहत खान के जरिए हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों करीब आए और धीरे-धीरे एक-दूसरे को डेट करने लगे. गौरी स्प्रैट पहले एक सैलून चेन से जुड़ी थीं. फिलहाल वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम कर रही हैं. उनकी पर्सनल जिंदगी की बात करें तो गौरी एक बेटे की मां भी हैं. आमिर से उनकी शादी 5 जुलाई को होगी.