सुपरस्टार के आंखों का तारा है ये दोनों बच्चियां, एक है मशहूर एक्ट्रेस तो दूसरी ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई, हिट फिल्में कर चुकी है प्रोड्यूस

रिया कपूर एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं. रिया के पास करोड़ों की संपत्ति है. कमाई के मामले में वह पापा और बहन सोनम से पीछे नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्टिंग से दूर फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर
नई दिल्ली:

फिल्मों के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही है. सोनम भी पापा अनिल की तरह फिल्मों में एक्टिंग करती हैं लेकिन उनकी छोटी बेटी रिया ने इस पेशे को नहीं चुना. रिया कपूर एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं. रिया के पास करोड़ों की संपत्ति है. कमाई के मामले में वह पापा और बहन सोनम से पीछे नहीं है. आइए जानते हैं कि अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम की बहन रिया कपूर क्या करती हैं.

न्यूयॉर्क में की पढाई

रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था. रिया ने मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है. हायर एजुकेशन के लिए वह विदेश चली गईं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ड्रैमेटिक लिटरेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. भारत लौटने के बाद रिया ने एक्टिंग को अपना करियर न बनाने का फैसला लिया. वह अक्सर लाइमलाइट से दूर भी रहती हैं.

फिल्म प्रोड्यूसर हैं रिया

रिया एक्टिंग से तो दूर हैं लेकिन फिल्मों से नहीं. वह एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं. रिया ने अपनी पहली फिल्म बहन सोनम कपूर को लेकर बनाई. फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी और नाम था ‘आयशा'. ये फिल्म हिट रही और सोनम के करियर को भी इससे नई ऊंचाइयां मिली. इसके बाद रिया ने  'खूबसूरत', 'थैंक यू फॉर कॉलिंग', 'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की. रिया एक फिल्म प्रोड्यूसर के साथ ही फैशन डिजाइनर भी हैं. उनका खुद का एक क्लॉदिंग लाइन है, जिसका नाम Rheson है. इसे उन्होंने सोनम कपूर के साथ मिलकर शुरू किया है.

Advertisement

इतनी है नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया कपूर की नेटवर्थ 52 करोड़ रुपए के आस-पास है. वह एक लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं और सोशल मीडिया पर भी अक्सर इसकी झलक दिखाती रहती हैं.

पर्नसल लाइफ की बात करें तो 12 साल डेट करने के बाद रिया ने 2021 में करण भूलानी से शादी की थी. करण पेशे से डायरेक्टर हैं. उन्होंने टीवी सीरीज '24'  को डायरेक्ट किया था. इसके अलावा फिल्म 'थैंक यू फॉर कॉलिंग' (फिल्म) के भी वह डायरेक्टर थे. कई ऐड फिल्म्स का भी निर्देशन वह कर चुके हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान में अयातुल्लाह खामेनेई सिर्फ एक चांदी अंगूठी क्यों पहनते हैं?