Mahashivratri 2026: अमृता फडणवीस 'शंभू रे' में जमकर करती दिखीं तांडव, दो दिन पहले रिलीज गाने को मिले 5.5 मिलियन व्यूज

Mahashivratri 2026: अमृता फडणवीस का भोले बाबा को समर्पित नया गाना महादेव के भक्तों को खूब पसंद आ रहा है और यह यूट्यूब पर छा गया है. इसमें खुद अमृता रुद्र रूप लिए दिख रही हैं. इस गाने में अमृता शिव तांडव भी करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Happy Mahashivratri 2026: अमृता फडणवीस 'शंभू रे' में जमकर करती दिखीं तांडव

Happy Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 की धूम देशभर में शुरू हो चुकी है. इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जा रही है. इस मौके पर हर साल की तरह इस साल भी भोलेनाथ पर कई गाने रिलीज हुए हैं. भोले के भक्त अभी से उनके गानों पर खूब धूम मचा रहे हैं. महादेव के मंदिर सज चुके हैं और पूजा की तैयारी जोरो से चल रही है. इधर, एक्ट्रेस-गायिका और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपना नया  गाना शंभू रे भगवान शिव को समर्पित किया है. अमृता का भोले बाबा को समर्पित नया गाना महादेव के भक्तों को खूब पसंद आ रहा है और यह यूट्यूब पर छा गया है. इसमें खुद अमृता रुद्र रूप लिए दिख रही हैं. इस गाने में अमृता शिव तांडव भी करती नजर आ रही हैं.

महादेव पर अमृता फडणवीस का नया गाना 

अमृता फडणवीस का नया भक्ति गाना शंभू रे हाल ही में रिलीज हुआ है. इसे खुद अमृता ने अपनी आवाज में गाया है. गाने में अमृता का महादेव की भक्ति में अलग ही अंदाज दिख रहा है. उन्होंने लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी हुई है. इसके बाद वह फुल रेड कलर साड़ी में भी नजर आती हैं. उन्होंने गले मे रुद्राक्ष की माला भी डाली हुई हैं और आंखों को काजल से शार्प किया हुआ है. गाने के बीच-बीच में उनमें महादेव का रूप भी देखने को मिल रहा है. राजीव वालिया ने गाने को डायरेक्ट और कोरियोग्राफ दोनों ही किया है. आरके सरकार और राजदीप सरकार गाने के प्रोड्यूसर हैं. मोंटी शर्मा ने शंभू रे को म्यूजिक दिया है. श्रीजन विनय वैष्णव ने गाने के बोल लिखे हैं.
 

अमृता फडवणीस के गाने को मिला प्यार

बता दें, अमृता के नए गाने को यूट्यूब पर बहुत लाइक किया जा रहा है. इसे यूट्यूब पर दो दिनों में 5.50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ यह गाना भोले के भक्तों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. अमृता की बात करें तो वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं. वह गानों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी सेवा देती रहती हैं. वह एक भारतीय बैंकर भी हैं. इसी के साथ अमृता एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं. वह इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं, जहां उन्हें 2 लाख से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके सामाजिक कार्यों की झलक देखने को मिलेगी और साथ ही उनकी इंस्टा वॉल पर कई ग्लैमर तस्वीरे भी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच है 15 फरवरी को, अब बॉक्स ऑफिस पर तेरा क्या होगा रे 'ओ रोमियो'

Featured Video Of The Day
Bengaluru vs Hyderabad Today Match: आंकड़ों के लिहाज से कौन है आज के मैच में भारी? | IPL 2026