रणबीर कपूर की रामायणम् का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. वहीं जबसे दीवाली 2026 में रिलीज होने को तैयार फिल्म से राम की झलक देखने को मिली है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है. वहीं दूरदर्शन में प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण से तुलना हो रही है. इसी बीच फिल्म के बजट से लेकर कास्ट सुर्खियों में हैं, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायणम् में अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि उनके दामाद भी नजर आने वाले हैं, जो देवराज इंद्र का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. नहीं पहचाना हम बात कर रहे हैं एक्टर कुणाल कपूर की.
रामायणम् की कास्ट
वीकिपीडिया के अनुसार, रणबीर कपूर के अलावा, रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, अमिताभ बच्चन, लारा दत्ता, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, आदिनाथ कोठारे, शाबी चड्ढा, शिशिर शर्मा, अजिंक्या देओ, सोनिया बलानी, मोहित रैना और कियारा सध रामायणम् में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.
देवराज इंद्र बनेंगे कुणाल कपूर
अमिताभ बच्चन जहां रामायणम् में जटायु के किरदार में नजर आएंगे. जबकि कुणाल कपूर देवराज इंद्र के किरदार में रणबीर कपूर की फिल्म में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल (इंद्र) और यश (रावण) के बीच महाकाव्य युद्ध का सीन होते हुए नजर आएगा.
अमिताभ बच्चन के दामाद हैं कुणाल कपूर
बेहद कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर हैं. दरअसल, एक्टर कुणाल कपूर ने बिग बी के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन से शादी की है. अजिताभ, अमिताभ बच्चन से 5 साल छोटे हैं और बिजनेसमैन हैं. वहीं उनकी पत्नी रमोला भीम बच्चन हैं, जिनकी बेटियां नैना, नम्रता और नीलिमा बच्चन हैं.
कुणाल कपूर के बारे में
कुणाल कपूर ने 'अक्स' फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में शुरुआत की और बाद में अपनी एक्टिंग को सुधारने के लिए एक्टर नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में काम सीखा. वहीं 'मीनाक्षी' से उन्हें पहला फिल्मी ब्रेक मिला. जबकि असली पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली, जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आए. इसके बाद उन्होंने बड़े बैनर यशराज फिल्म्स के साथ बैक-टू-बैक फिल्में साइन की, जिनमें 'बचना-ए-हसीनों', 'चुनरी में दाग', और 'आजा नच ले' शामिल थीं. हालांकि कुणाल कुछ सालों तक पर्दे से दूर रहने के बाद संजय दत्त के साथ वापसी की. उन्होंने 'वेलकम तो सज्जनपुर' और 'हैट्रिक' जैसी फिल्मों में काम किया. हाल ही में कुणाल को सैफ अली खान के साथ सीरीज 'ज्वेल थीफ' में नजर आए थे.
ये भी पढे़ं- रेखा के जीजाजी की 4 फोटो, बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 90s में चमकी किस्मत, सुपरस्टार की छोटी बहन से की शादी