अमिताभ बच्चन को खाने में क्या है पसंद? कौन सा रंग है बिग बी का फेवरेट?, जानते हैं आप?  

अमिताभ बच्चन का लाइफस्टाइल और खाना-पीना इतना साधारण है कि उनके फैंस को यकीन ही नहीं होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन को खाने में क्या है पसंद?
नई दिल्ली:

अकसर हम सोचते हैं कि फिल्मी स्टार्स की लाइफ बहुत ही ज्यादा लग्जरी और हाई-फाई होती है. उनका पहनना, खाना-पीना और घूमना बहुत ही शानदार होता है. हां, कुछ स्टार्स हैं, जिनका लाइफस्टाइल बहुत ही रिच टाइप का है, लेकिन सभी स्टार्स ऐसे नहीं हैं. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो करोड़ों कमाने के बाद भी धरती से जुड़े हुए हैं. इसमें एक नाम है, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का. अमिताभ के बारे में तो सभी जानते हैं कि वह कितने मिलनसार और धरती से जुड़े इंसान हैं. इसलिए वह आज इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी खुद को साधारण लाइफस्टाइल में ढाले हुए हैं. बिग बी का खाना-पीना बहुत ही साधारण है. ठीक बिल्कुल वैसा ही, जैसा एक आम इंसान का. क्या आपको पता है बिग बी को खाने में क्या पसंद और उनका फेवरेट रंग कौन सा है.


बिग बी का फेवरेट फूड
अमिताभ बच्चन से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उन्हें खाने में क्या पसंद है? तो इस पर दिग्गज अभिनेता ने बहुत साधारण जवाब दिया है. अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें घर का बना सादा खाना पसंद है. इसमें एक्टर ने दाल, भात, आलू जैसी व्यंजनों का नाम लिया. इससे पता चलता है कि बिग बी भले ही कितने बड़े स्टार हैं, लेकिन उनका खानपान भी आम लोगों की तरह है. जब बिग बी से यह पूछा गया कि उनका फेवरेट कलर को कौन सा है? तो इस पर बिग बी ने कहा, 'रंग तो सभी अच्छे है, ऐसा नहीं हैं कि कोई फेवरेट कलर है, काला-सफेद सभी रंग अपने आप में बहुत सुंदर और अच्छे हैं'. बिग बी के इंटरव्यू में इन जवाबों ने उनके फैंस का दिल जरूर जीत लिया होगा.

बिग बी का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन की उम्र आज 80 साल से ज्यादा है और वह आज भी फिल्मों में टफ सीन करने में पीछे नहीं रहते हैं. सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ वह छोटे पर्दे भी एक्टिव रहते हैं और विज्ञापनों में भी उनका फुर्तीला अंदाज नजर आता है. बिग बी को पिछली बार कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर देखा गया था. इससे पहले वह फिल्म कल्कि 2898 एडी और वैट्टेयन में दिखे थे. फिलहाल अमिताभ कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में सेट से उनके एक्शन करने की तस्वीरें सामने आई थीं. कल्कि पार्ट 2 के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी सेट पर मौजूद थे. फिल्म कल्कि पार्ट 2 में कमल हासन विलेन के रोल में होंगे और फिल्म के दूसरे पार्ट में बिग बी और कमल हासन का फेस ऑफ देखने को मिलेगा. फिल्म कब तक रिलीज होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है.  

 





 

Featured Video Of The Day
US ने ईरान पर अटैक की तस्वीरें जारी की, Operation Epic Fury में ये हैं अमेरिकी हथियार | Iran US War