83 वर्षीय सुपरस्टार अमिताभ बच्चन मुंबई के प्राइवेट अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. सूत्रों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने एक रूटीन चेकअप करवाया. अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है और जांच के बाद वे घर लौट आए हैं. हालांकि इससे पहले सुपस्टार ने अपने संडे की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह हमेशा की तरह वीकेंड पर समंदर किनारे अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलते हुए नजर आए थे. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. वहीं अब बिग बी ने उनकी हेल्थ को लेकर आ रही अफवाहों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.
अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट अपने ब्लॉक पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक कविता शेयर की, चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन शुरू करें इर बीर फट्टे, कहाँ, चल हमऊ, पिलावे शुरू करें !!!! बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे
मुंह में डालन लागै जैसे, बोलन लागे काग रे !!!!! इसका मतलब है कि जब शेर/चील चुप हो, तब तोते और कौवे राज करते हैं. इसके अलावा एक्स पर बिग बी ने लिखा- पिलोरी - बड़ुंबा.
अमिताभ बच्चन ने बताया था- फैंस से मिलने से पहले होती है हिचक
इससे पहले अपने पर्सनल ब्लॉग पर बिग बी ने लिखा, "मैं घर से निकलकर अपने शुभचिंतकों से मिलने जाता हूं. स्टाफ, सिक्योरिटी और पुलिस मुझे बताते हैं कि सब तैयार है. और जैसे ही मैं आगे बढ़ता हूं, मन में एक हिचक होती है. क्या वे वहां होंगे? क्या वे मेरा वेलकम करेंगे? या फिर 'बू' करेंगे? और फिर मुझे लोगों की तालियों और नारों की आवाज सुनाई देती है. मेरा एड्रेनालिन जाग उठता है और मेरा शरीर और अंग एक लय में थिरकने लगते हैं. यह लगभग एक 'घुसपैठ' जैसा होता है. एक प्यारी-सी घुसपैठ और दूसरों के चेहरों पर इतनी खुशी देखकर मुझे भी बेहद खुशी होती है. वे लोग जो हमेशा साथ रहते हैं बुज़ुर्ग और वे छोटे-छोटे बच्चे, जिन्हें पता भी नहीं होता कि आखिर चल क्या रहा है. लेकिन वे कितने प्यारे होते हैं! आह... यह सचमुच एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है... उस सर्वशक्तिमान ईश्वर की जय हो!"
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने दी पैपराजी को चेतावनी, इस बात पर आया गुस्सा, बोले- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला
अमिताभ बच्चन ने कहा- रूह के लिए इससे बेहतक कोई इलाज नहीं
पिछले हफ्ते अमिताभ बच्चन ने अपनी स्लीपलेस नाइट्स के बारे में लिखा था. उन्होंने कहा, "सुबह के इस पहर में पिछली रात की नींद का कोई भी सिलसिला जारी नहीं रह पाता. क्यों? क्योंकि काम नींद से ज्यादा जरूरी है. मेडिकल साइंस कहता है कि यह सही नहीं है. कम से कम 7 घंटे की नींद तो मिलनी ही चाहिए. नींद के घंटों में ही शरीर बढ़ता है, विकसित होता है और खुद की मरम्मत करता है. तो फिर इंसान करे क्या? जब मैं काम कर रहा होता हूं, तो EB Blog से चिपका रहता हूं. लेकिन रात की खामोशी में स्लाइड गिटार और सितार पर बजता वह कोमल संगीत, जो कुछ सबसे ज्यादा रूहानी क्लासिकल मेडिटेशन सोलो धुनें पेश करता है. आह!! रूह के लिए इससे बेहतर कोई इलाज नहीं."
अमिताभ बच्चन के बारे में
अमिताभ बच्चन कई दशकों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. वहीं उन्हें सदी का महानायक कहा जाता है. 83 की उम्र में भी वह अपना काम लगातार कर रहे हैं. जहां वह कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करके फैंस को एंटरटेन करते हुए दिखते हैं तो वहीं बड़े पर्दे पर वह आखिरी बात 2024 में रिलीज हुई वेट्टियन और प्रभास की कल्कि 2898एडी में नजर आए थे. वहीं अब वह एक बार फिर कल्कि 2898एडी सीक्वल के साथ लौटने के लिए तैयार हैं, जिसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है.
ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की शादी की तस्वीरें, मनाई 42वीं वेडिंग एनिवर्सरी, दिखाई 30 मिनट की सिंपल शादी की झलक