अमिताभ बच्चन जया के साथ अपनी शादी को मानते हैं सबसे बड़ी गलती? 77 साल की एक्ट्रेस बोलीं- '52 साल तक...'

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव मैरिज हुई थी. अमिताभ बच्चन का अफेयर इस बीच रेखा से भी रहा. पर क्या बिग बी जया बच्चन के साथ अपनी शादी को अब अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मानते हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जया बच्चन का का कल जन्मदिन है

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. कल एक्ट्रेस का जन्मदिन है. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शादी जैसे अहम रिश्ते पर ऐसी बातें कह दीं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. अक्सर अपने साफ-साफ और बिना लाग-लपेट वाले बयानों के लिए जानी जाने वाली जया ने इस इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से साझा किए, जो सुर्खियों में छा गए. खासकर उन्होंने अपनी नातिन नव्या को लेकर जो राय रखी और अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ शादी पर जो टिप्पणी की, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. 

शादी को लेकर जया बच्चन की अलग सोच

इंटरव्यू में जया बच्चन ने शादी को लेकर अपनी सोच खुलकर सामने रखी. उन्होंने कहा कि शादी 'दिल्ली का लड्डू' जैसी होती है- खाओ तो पछताओ, ना खाओ तो भी पछताओ. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी नातिन नव्या को सलाह देते हुए कहा कि वह शादी न करें और अपनी जिंदगी को खुलकर जीएं. जया ने यह भी खुलासा किया कि उनकी और अमिताभ बच्चन की शादी शुरुआत में कानूनी रूप से दर्ज नहीं थी. पुराने समय का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उस दौर में उन्होंने रजिस्टर पर साइन तक नहीं किए थे और कई साल बाद जाकर उन्होंने इसे औपचारिक रूप दिया. उनके इस बयान ने लोगों को चौंका दिया और शादी की पारंपरिक सोच पर भी सवाल खड़े कर दिए.

‘सबसे बड़ी गलती' वाले बयान पर भी चौंकाया

जब जया से पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन भी शादी को लेकर ऐसा ही सोचते हैं, तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में उनसे कभी नहीं पूछा, लेकिन वह मजाक में कह सकते हैं कि शादी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. हालांकि जया खुद ऐसा सुनना नहीं चाहतीं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से पहली नजर में प्यार हो गया था. उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह पिछले 52 सालों से एक ही इंसान के साथ शादीशुदा हैं और इससे ज्यादा प्यार शायद कोई नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें: हे बेबी में 17 महीने की थी ये बच्ची, अब 22 साल की ग्लैमरस क्यूट डिंपल गर्ल, 18 साल बाद देख फैंस को हुई खुशी

Advertisement

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल पूरे हो चुके हैं. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गुड्डी' के सेट पर हुई थी, जहां से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई और आज तक दोनों साथ हैं.

Featured Video Of The Day
US-Iran Ceasefire के बीच Hormuz पर ईरान का कड़ा कदम! फिर बंद किया Hormuz Strait | War BREAKING