अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की 11 फोटो, बचपन से जवानी तक बिग बी ने लाडले एबी पर यूं लुटाया प्यार

अमिताभ और अभिषेक बच्चन का रिश्ता सिर्फ पिता-पुत्र का नहीं, बल्कि फैन और हीरो का भी है. पुरानी तस्वीरों में उनकी खास बॉन्डिंग साफ नजर आती है. अभिषेक बचपन से ही अपने पिता के दीवाने रहे हैं और आज भी उन्हें अपना सबसे बड़ा आइडल मानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की बॉन्डिंग की अक्सर तारीफ होती है
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में नेपोटिज्म के एग्जामप्ल भरे पड़े हैं. पिता बेटे की ऐसी कई जोड़ियां हैं जो बॉलीवुड में हिट हो गईं, पर्दे के पीछे या पर्दे पर साथ साथ. कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जो सुर्खियों में खूब रहीं लेकिन हिट नहीं हो सकी. इन सबके बीच एक पिता पुत्र की जोड़ी ऐसी है जो फिल्मों में हिट भले ही न हुई हो लेकिन हर बार तारीफ हासिल करती रही है. खासतौर से अपनी रियल लाइफ केमिस्ट्री, संस्कार और प्यार के लिए. पिता और बेटे की ये जोड़ी है अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

बचपन की यादें और तस्वीरों की कहानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन पुरानी तस्वीरों में अमिताभ और अभिषेक का बेहद प्यारा रिश्ता झलकता है. एक तस्वीर में छोटे अभिषेक अपने पिता के साथ भीड़ के बीच खड़े हैं. जहां अमिताभ उनका हाथ थामे मुस्कुरा रहे हैं. एक और फोटो में अभिषेक पिता के कंधों पर बैठे नजर आते हैं. ये पल उनके बचपन की मासूमियत और भरोसे को दिखाता है.

एक और खास तस्वीर में अमिताभ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ हैं और छोटे अभिषेक उनका हाथ पकड़े हुए हैं. ये तीन पीढ़ियों की झलक है. जो इस परिवार की जड़ों और संस्कारों को दर्शाती है. वहीं एक फोटो में अमिताभ और अभिषेक घर में खेलते और हंसते दिखाई देते हैं. जो बताता है कि सुपरस्टार होने के बावजूद अमिताभ एक बेहद प्यारे और जुड़े हुए पिता रहे हैं.

Advertisement

‘मैं बच्चन का सबसे बड़ा फैन हूं'

अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने पिता के सबसे बड़े फैन हैं. उन्होंने बताया कि बचपन में वो सिर्फ अमिताभ की फिल्में ही देखते थे और दोस्तों के साथ मिलकर उनके सीन दोहराते थे. यहां तक कि बच्चों के बीच इस बात पर लड़ाई होती थी कि ‘बच्चन' कौन बनेगा. यह सिर्फ एक बेटे का प्यार नहीं, बल्कि एक कलाकार की अपने आइडल के प्रति दीवानगी भी है. आज भी अभिषेक अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अपनी अलग पहचान के साथ.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav death News Updates: फिट बॉडी, जिम लवर... फिर कैसे गई जान? प्रतीक यादव की मौत बनी पहेली!