अमीषा पटेल ने नई एक्ट्रेसेस पर कसा तंज, फेक PR की खोली पोल, बोलीं- यह 2026 है, 2000 नहीं 

अमीषा पटेल ने एक्स पर लगातार ट्वीट शेयर किए और गदर 3 से लेकर यंग एक्ट्रेसेस के फेक पीआर पर तंज कसा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमीषा पटेल ने गदर 3 और यंग एक्ट्रेसेस पर कही ये बात
नई दिल्ली:

अमीषा पटेल को गदर में सकीना के किरदार के लिए जाना जाता है. वहीं गदर 2 में एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन से दमदार वापसी करने के बाद वह चर्चा में आ गई हैं. वहीं हाल ही में उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वह यंग एक्ट्रेसेस पर तंज कसती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, एक्स पर अमीषा पटेल ने कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने गदर और कहो ना प्यार है जैसी फिल्मों का नाम लिया. वहीं उन्होंने अन्य ट्वीट में यंगर एक्ट्रेस को लेकर तंज कसा और पीआर गेम को लेकर बात की. 

अमीषा पटेल ने यंग एक्ट्रेसेस पर कसा तंज

एक्स पर अमीषा पटेल ने लिखा, ज्यादातर ऐसी एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपने करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं की है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हो, वे अपनी PR टीमों को पैसे देकर खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवा रही हैं? सच में? यह 2026 है, 2000 नहीं. आज के जमाने में 100 करोड़ तो कुछ भी नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें- दो फिल्में फ्लॉप तो दो साल घर पर बैठा ये एक्टर, डेब्यू के 4 साल बाद चमकी किस्मत, स्ट्रगल के दिनों को याद करने से लगता है डर

Advertisement

फेक पीआर पर अमीषा पटेल ने कही ये बात

एक्स पर अमीषा पटेल ने अन्य ट्वीट शेयर करते हुए लिखा,'कहो ना प्यार है', 'गदर 1' या 'गदर 2'... एक नहीं, बल्कि हीरोइन के तौर पर मैंने 3 सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें तीनों ही फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शक आए. और आज भी, ये फिल्में मेरे को-स्टार्स के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्में हैं. लेकिन दूसरी एक्ट्रेसेस के मुकाबले मेरी 'फेक PR मशीनरी' कमजोर है.

Advertisement

गदर 3 के बारे में दिया अपडेट

इसके अलावा अमीषा पटेल ने अपनी मचअवेटेड फिल्म गदर 3 को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने एक्स पर लिखा, गदर 3 जरुर आएगी और जब आएगी. थियेटर में हंगामा मच जाएगा. ऑडियंस के प्यार और दुआओं के कारण. 500 करोड़ गदर जैसी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर मिनिमम है. और इस बार स्केल और स्क्रिप्ट बहुत बड़ी और धमाकेदार होगी. तैयार रहिएगा. 

ये भी पढ़ें- गुल्लक के पांचवे सीजन में फैंस को लगेगा झटका,नए प्रोमो में बदल गए अन्नू मिश्रा, 9 रेटिंग वाली सीरीज में इस एक्टर की हुई एंट्री

Featured Video Of The Day
West Bengal loudspeaker rules: चाहे मंदिर हो या मस्जिद... शुभेंदु अधिकारी के नए ऐलान से बंगाल में सख्ती