एक्टर एली गोनी ने यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल के मानसिक समस्या और परेशानी में सुसाइड की कोशिश करने पर उनका मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स को जमकर लताड़ा है. एली गोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह यूट्यूबर के बारे में बात कर रहे हैं. वह उन लोगों की खिंचाई कर रहे हैं, जो उनकी मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने वीडियो में कहा, यहां अनुराग नाम का एक यूट्यूबर है, जिसका यूट्यूब हैंडल UK07 है. उस आदमी ने अपना एक वीडियो अपलोड किया. उसने लोगों के सामने खुद को दिखाया कि उसकी जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा है, वह एक फैमिली मैटर है. उस आदमी ने खुद को दिखाया.
उन्होंने आगे कहा, “उनके फैंस जो उनसे प्यार करते थे, उन्होंने बदले में उन्हें क्या दिया? हंसी, मजाक, ट्रोलिंग. अब, मैंने सुना है कि उन्होंने हाईवे पर चलती कार में सुसाइड करने की कोशिश की. वह 250 kmph की स्पीड से गाड़ी चला रहे थे और मुझे नहीं पता, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होंगे. लेकिन दुख की बात है लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए कि तुम उनका मजाक उड़ा रहे हो. भगवान सबको देख रहे हैं. मैं बस इतना ही कहूंगा. मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होंगे.”
बता दें कि अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों में दूसरी बार अपनी जान लेने की कोशिश की जब उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार क्रैश कर दी. इसे अपनी ‘फाइनल ड्राइव' कहते हुए इन्फ्लुएंसर ने अपनी कार को एक बैरियर से टकराने से पहले हजारों फॉलोअर्स को ‘गुडबाय' कहा. उनके मैनेजर, विनय ने हेल्थ अपडेट दिया क्योंकि अनुराग ICU में भर्ती हैं. उन्होंने एक बयान में कहा, “टीम UK राइडर की ओर से मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के तौर पर कन्फर्म करता हूं कि वह अभी हॉस्पिटल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया इसे ऑफिशियल बयान मानें और सिचुएशन के बारे में लगातार कॉल करने से बचें. अगर कोई और अपडेट होगा, तो हम सही समय पर शेयर करेंगे.”
“उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में ले जाया गया है, वह अभी ICU में हैं और कृपया उनके लिए प्रार्थना करें. हम डॉक्टरों और बाकी सभी के टच में हैं. उन लोगों का धन्यवाद जो हमें सपोर्ट कर रहे हैं, खासकर उन फैंस का धन्यवाद जिन्होंने मुझे उनकी लोकेशन का पता लगाने में मदद की.
एल्विश यादव ने किया सपोर्ट
अली के बाद एल्विश यादन ने यूके को सपोर्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी वाइफ के साथ उनका केस चल रहा था. कई फर्जी केस थे. उनके मन में क्या चल रहा होगा. उन्होंने वीडियो भी बनाई. वो इंसान कितना टूट गया होगा अंदर से. कितना डिप्रेस्ड हो गया कि उसको ये स्टेप लेना पड़ गया. उसका बच्चा है उसकी फैमिली है.