खूबसूरती के मामले में करीना-करिश्मा से नहीं कम नहीं आलिया भट्ट की ननद, तस्वीरें देख कहेंगे हीरोइन क्यों न बनी

आलिया भट्ट के परिवार में उनके मम्मी, पापा, बहन, पति और सास को तो आप जानते ही होंगे. आज हम आपको उनकी ननद से मिलवाने जा रहे हैं जो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आलिया भट्ट की ननद हैं बेहद खूबसूरत
Social Media
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट की ननद सुनकर आपको लग रहा होगा कि हम ना जाने किसकी बात करने वाले हैं. लेकिन आप दिमाग पर ज्यादा लोड ना डालिए हम यहां किसी और की नहीं बल्कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की बात कर रहे हैं. रिद्धिमा पहले तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन उन्होंने फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 से ओटीटी पर डेब्यू किया और उन्हें काफी पसंद किया गया. इस शो के बाद रिद्धिमा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है.

रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं. इसके अलावा वो दादी की शादी नाम के एक प्रोजेक्ट से भी जुड़ी हैं. बताया जा रहा है कि रिद्धिमा 'दादी की शादी' नाम से एक प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं. इस फिल्म में नीतू कपूर और कपिल शर्मा लीड रोल में हैं. इसके अलावा प्रोफेशनल फ्रंट पर अभी कोई लेटेस्ट अपडेट नहीं है. हालांकि इतना जरूर है कि उन्हें स्क्रीन पर देखना लोग पसंद कर रहे हैं.

रिद्धिमा कपूर साहनी की सोशल मीडिया प्रेजेंस

आज के सबसे बड़े हथियार की बात करें तो  सोशल मीडिया पर रिद्धिमा के 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. रिद्धिमा अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पेज पर वर्क रिलेटेड अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अपनी फिल्म दादी की शादी के सेट से भी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह कपिल शर्मा और मम्मी नीतू कपूर के साथ पोज करती नजर आई थीं. इसके अलावा अगर आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो समझ ही जाएंगे कि हमने क्यों कहा कि वह खूबसूरती के मामले में अपनी कजिन सिस्टर्स करीना और करिश्मा को टक्कर देती हैं.

Advertisement
Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: NDTV Conclave में बीच चर्चा क्यों भिड़ गए 2 पैनलिस्ट? | Himanta Biswa Sarma