क्या अक्षय खन्ना नहीं थे धुरंधर के रहमान डकैत के लिए पहली पसंद, जानें सच

एक्टर नागार्जुन को लेकर खबरें सामने आई थीं कि धुरंधर में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत का रोल एक्टर को ऑफर हुआ था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अक्षय खन्ना नहीं थे धुरंधर के रहमान डकैत के लिए फर्स्ट चॉयस
नई दिल्ली:

हर कोई जानता है कि आदित्य धर की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जबकि जनवरी 2026 में भी फिल्म की कमाई जारी रही. वहीं रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना को काफी पसंद किया गया, जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया था. लेकिन हाल ही में इस रोल की फिर से चर्चा होने लगी जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन को यह रोल ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. लेकिन अब एक्टर ने इन दावों पर रिएक्शन दिया है. 

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में नागार्जुन ने साफ किया कि उन्हें अक्षय खन्ना के रोल के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया था. उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं. मुझे यह रोल ऑफर नहीं हुआ. हालांकि दुआ है कि होता. धुरंधर सुपर्ब फिल्म है. आदित्य धर का डायरेक्शन कमाल का है. मुझे उनकी फिल्म उरी भी पसंद आई थी. फिल्म में सभी की सुपर्ब एक्टिंग देखने को मिली और अक्षय खन्ना तो जबरदस्त थे. सीक्वल का इंतजार है. उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर के लिए शुभकामनाएं. 

आगे अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे नागार्जुन ने कहा, हम जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं. फिल्म को पूरा करने की कोई जल्दी नहीं है. हम इसे स्पेशल बनाना चाहते हैं. धुरंधर के बाद यह साफ हो गया है कि ऑडियंस इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की स्टोरीटेलिंग की डिमांड कर रही है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार नागार्जुन बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा (2022 ) में नजर आए थे. उन्होंने अनिश शेट्टी का किरदार निभाया था. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आए थे.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: 'फिश पॉलिटिक्स' से मिलेंगे वोट? आमने सामने आए BJP-TMC प्रवक्ता | NDTV India
Topics mentioned in this article