अक्षय खन्ना के डुप्लीकेट का दिखा खूंखार अंदाज, रहमान डकैत लुक से सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Video वायरल

अक्षय खन्ना के इस डुप्लीकेट ने रहमान डकैत के लुक में यूजर्स को हिलाकर रख दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय खन्ना के डुप्लीकेट का दिखा खूंखार अंदाज
नई दिल्ली:

एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर अपनी रिलीज के 50 दिन पूरे करने जा रही है, लेकिन फिल्म का क्रेज अभी तक कम नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर अब भी रहमान डकैत का खुमार छाया हुआ है. रणवीर सिंह की फिल्म में अक्षय खन्ना ने पाकिस्तान के ल्यारी के खूंखार और खतरनाक गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल किया है, जो फिल्म से सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ है. फिल्म की रिलीज के दौरान लोगों ने रहमान डकैत के डैपर लुक को कॉपी कर खूब रील बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कीं. अब अक्षय खन्ना के 'रहमान डकैत' के लुक में एक और सोशल मीडिया यूजर आया है, जो दिखने में एक्टर की तरह दिखता है. उसने रहमान डकैत की हूबहू नकल उतारी और अब इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं.

अक्षय खन्ना का डुप्लीकेट वायरल  (Akshaye Khanna Doppelganger Video)

अक्षय खन्ना की तरह दिख रहे इस शख्स ने रहमान डकैत बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अपने इस वायरल वीडियो में फिल्म में अक्षय खन्ना के सबसे दमदार डायलॉग पर एक्टर की तरह लिप सिंक कर रहा है. डायलॉग कुछ इस तरह है, 'मुझसे जो वादा किया है, उसे भूलने की गुस्ताखी मत करना, रहमान डकैत की दी हुई मौत, बड़ी कसाईनूमा होती है'. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर अक्षय खन्ना का यह डुप्लीकेट बहुत ट्रोल हो रहा है. हालांकि कुछ लोग उसके टैलेंट की तारीफ भी कर रहे हैं. इस वीडियो को 23 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और कमेंट सेक्शन पूरी तरह भर चुका है. इस वीडियो पर लोगों के कैसे-कैसे कमेंट्स आ रहे हैं, चलिए पढ़ते हैं.
 


'रहमान डकैत' को देख क्या बोले लोग? (Rehman Dakait Viral Videos)
अक्षय खन्ना के रोल रहमान डकैत के इस डुप्लीकेट अवतार पर एक यूजर ने लिखा है, 'रहमान डकैत नहीं, बेईमान डकैत'. दूसरा यूजर लिखता है, 'डायरेक्टर ने गलती कर दी अक्षय खन्ना को लेकर'. तीसरा यूजर लिखता है, 'अगर अक्षय खन्ना ने यह वीडियो देख लिया तो वह तुम्हें छोड़ेंगे नहीं'. चौथा लिखता है, 'भाई ने कोशिश तो पूरी की है, लेकिन थोड़ा बहुत आगे-पीछे रह गया'. अब लोग अक्षय खन्ना के इस डुप्लीकेट पर ऐसे ही कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं. बता दें, फिल्म धुरंधर बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जो भारत में 900 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच चुकी है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब धुरंधर 2 आगामी 19 मार्च को रिलीज होगी.




 

Featured Video Of The Day
Iran Attack on Israel: Tehran में बमबारी, बड़े युद्ध की बारी? | Iran Israel WAR | Breaking News