धुरंधर के रहमान डकैत को एक्टिंग सिखाता था यह टीवी एक्टर, फरदीन, विवेक और सोनाली के भी रह चुके हैं गुरु

धुरंधर 2 के ट्रेलर के बीच अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं. इसी दौरान अनुप सोनी ने खुलासा किया कि स्टार बनने से पहले अक्षय उनकी क्लास में एक्टिंग सीखते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना का एक्टिंग गुरु रह चुका है ये टीवी एक्टर
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है और फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. दिलचस्प बात ये है कि अक्षय खन्ना भले ही इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं की होने लगी है. अपनी दूसरी पारी में दमदार किरदारों से वापसी करने वाले अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. ऐसे में जब उनके पुराने एक्टिंग दिनों से जुड़ा एक किस्सा सामने आया, तो फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई. हाल ही में अभिनेता अनूप सोनी ने बताया कि अक्षय कभी उनकी क्लास में बैठकर एक्टिंग सीखा करते थे. अनूप सोनी ने कई दिलचस्प किस्से बताए चलिए आपको भी बताते हैं.

जर्नी देखकर खुश हो जाते हैं अनूप सोनी

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनूप सोनी ने कहा कि अक्षय खन्ना की जर्नी उन्हें बेहद खुश करती है. वो बताते हैं कि अक्षय के साथ उन्होंने कई एक्टिंग सेशन किए और हमेशा उनकी साफ सोच और काम के प्रति ईमानदारी की तारीफ की. अक्षय ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. कभी वो फिल्मों में मेन लीड हीरो थे और आज मजबूत सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल्स में भी उतनी ही चमक दिखा रहे हैं. दृश्यम, छावा और धुरंधर जैसी फिल्मों में उनके काम ने ये साबित किया है कि वो हर तरह के रोल में फिट बैठते हैं.

मुंबई आकर ऐसे शुरू किया टीचिंग का सफर

अनूप सोनी ने बताया कि मुंबई आने के बाद वो खाली नहीं बैठना चाहते थे. उसी दौरान उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन में गुलशन ग्रोवर का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें रोशन तनेजा से एक्टिंग सीखने का जिक्र था. ये पढ़कर उनके मन में एक्टिंग सिखाने का ख्याल आया. फिर उन्होंने डायरेक्टरी से किशोर नमित कपूर का नंबर ढूंढा और उनसे संपर्क किया. एनएसडी में मिली ट्रेनिंग के बारे में बताया तो उन्हें तुरंत इंस्टीट्यूट में क्लास लेने का मौका मिल गया.

बड़े सितारों को भी पढ़ा चुके हैं अनूप

अनूप सोनी ने नमित कपूर के इंस्टीट्यूट में वॉइस क्लासेस भी लीं. पहली क्लास के बाद किशोर नमित कपूर इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने अपने पुराने स्टूडेंट्स को भी बुला लिया. उस क्लास में फरदीन खान, विवेक ओबेरॉय, सोनाली बेंद्रे और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार पहुंचे. अनूप मजाक में कहते हैं कि वो इन सबके टीचर रह चुके हैं, भले ही सिर्फ एक दिन के लिए.

Advertisement

फिर एक्टिंग पर लगाया पूरा फोकस

अनूप सोनी ने बताया कि एक समय बाद उन्हें लगा कि ज्यादा पढ़ाने से उनकी एक्टिंग प्रभावित हो सकती है. इसलिए उन्होंने धीरे धीरे टीचिंग कम की और अपना पूरा ध्यान एक्टिंग पर लगा दिया. आज वो टीवी, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव हैं.

Featured Video Of The Day
US Government Iran War पर Daily $500 Million फूंक रही? Zohran Mamdani का Trump से तीखा सवाल