महिमा चौधरी की वो फिल्म, जिसके प्रोड्यूसर थे अजय देवगन, शूट में चेहरे पर लगे कट, एक्टर से मिली थी ये सलाह

अजय देवगन को बेहतर अभिनेता ही नहीं अच्छा इंसान भी  महिमा चौधरी मानती हैं, जिसका कारण 27 साल पहले हुए एक्सीडेंट है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अजय देवगन ने महिमा चौधरी को दी थी सलाह

अभिनेत्री महिमा चौधरी साल 1999 में हुए अपने साथ के हादसे को आज भी भूला नहीं पाई हैं. इस हादसे से जुड़े वाकये को वह अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं. इसी कड़ी में उन्होंने एक बार 'द कपिल शर्मा' शो में अजय देवगन को अपना सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाला को-स्टार बताया है. महिमा के अनुसार, फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान हुए भीषण एक्सीडेंट के समय अजय देवगन ने उनका पूरा साथ दिया था. महिमा चौधरी ने बताया कि बेंगलुरु में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और शीशे के कई टुकड़े चेहरे में घुस गए. उस समय अजय देवगन फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे. 

अजय देवगन अच्छे एक्टर ही नहीं अच्छे इंसान भी हैं

उन्होंने अजय देवगन को न सिर्फ अच्छा अभिनेता बल्कि एक अच्छा इंसान भी बताया है. महिमा ने कहा, “अजय मुझे सही प्लास्टिक सर्जन के पास ले गए. उन्होंने मुझे हिम्मत दी. अगर कोई और प्रोड्यूसर होता तो शायद बस इतना ही कह देता कि जाओ इलाज कराओ लेकिन अजय ने कहा कि तुम्हें प्लास्टिक सर्जन के पास ही जाना चाहिए.”

ये भी पढे़ं- जयाललिता के साथ फोटो में दिख रही बच्ची कहलाती है बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार, शादीशुदा डायरेक्टर से शादी की हुई चर्चा

महिमा चौधरी को था करियर बर्बाद होने का डर

महिमा ने आगे बताया कि उस समय उन्हें बहुत डर लग रहा था कि अगर उनकी चोटों की खबर फैल गई तो उनका करियर खत्म हो जाएगा. उन्होंने अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा से गुजारिश की थी कि वे इस दुर्घटना की खबर किसी को न बताएं. दोनों ने महिमा का पूरा साथ दिया और उनके इलाज में मदद की. 

Advertisement

महिमा चौधरी के साथ इस फिल्म के दौरान हुआ हादसा

सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू करने वाली महिमा साल 1999 में आई फिल्म 'दिल क्या करे' में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, काजोल और चंद्रचूड़ सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया और निर्माण वीरू देवगन व वीणा देवगन ने किया था.

ये भी पढ़ें- 1300 करोड़ की नेटवर्थ वाला ये हीरो निकला शाहरुख खान का बड़ा फैन, 23 साल पहले साथ में की थी एक फिल्म

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
PM Modi In Sweden: फाइटर जेट से सलामी, स्वीडन में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम | Breaking News
Topics mentioned in this article