ऐश्वर्या राय का सिंगिंग वीडियो वायरल, एक्टिंग ही नहीं अंदर छुपा रखा है ऐसा टैलेंट, लोग बोले- आलिया, श्रद्धा से अच्छी सिंगर

ऐश्वर्या राय ने 'देवदास', 'जोधा अकबर' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई हिट फिल्म्स की हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अच्छी मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऐश्वर्या राय का सिंगिंग वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय एक बहुत ही फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था. इसके बाद वे सुर्खियों में आ गई थीं. अपनी सुंदरता और टैलेंट के चलते ही उनको बॉलीवुड में काम करने को मिला था. इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ लोगों का दिल जीत लिया था. ऐश्वर्या राय ने 'देवदास', 'जोधा अकबर' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई हिट फिल्म्स की हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अच्छी मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं?

जी हां, कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बहुत ही शर्माते हुए स्टेज पर गाना गाती हुई नजर आ रही थीं. उन्होंने 'मेरी सांसों में बसा है' गाना गाया था, जिसके बाद फैंस ने उसको काफी पसंद किया था और प्रतिक्रियाएं दी थीं. बता दें, ऐश्वर्या का ये गाना उनकी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' का है, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था.

गाते हुए शर्माने लगीं ऐश्वर्या

हाल ही में, ऐश्वर्या राय का गाने वाला वीडियो यूट्यूब पर @sauravThakur99 के चैनल से शेयर किया गया है. जिस पर हजारों लोगों के लाइक्स हैं और तो और कई लोगों ने कमेंट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऐश्वर्या को गाना गाने के लिए कहा जाता है और वो 'मेरी सांसों में बसा है' गाने की शुरुआत करती हैं लेकिन उनको शर्म आ जाती है और वो हंस देती हैं. फिर वो वापस से शर्माते हुए गाने को पूरा करती हैं, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी मासूमियत को सराह रहे हैं.

बहुत साल पुराना है वीडियो

ऐश्वर्या राय का ये वीडियो करीब 24 या 25 साल पुराना है और अब जाकर वायरल हो रहा है. उस वीडियो में वो बहुत ज्यादा शर्माती हुई नजर आ रही थीं. उन्होंने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'और प्यार हो गया' का गाना 'मेरी सांसों में बसा है' गाया था. बता दें, ऐश्वर्या राय ने और प्यार हो गया फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल नजर आए थे. आपको बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि ऐश, श्रद्धा, आलिया और प्रियंका से भी अच्छा गाती हैं.

Advertisement



 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | इजरायली मिसाइलों और बमों से दहले Gaza और Lebanon | BREAKING NEWS