1999 की इस पूरी फिल्म में ऐश्वर्या राय ने एक भी बार नहीं किया था मेकअप, अब उस फिल्म का बनने जा रहा है रीमेक

निर्देशक सुभाष घई जल्द ही दर्शकों के लिए अपनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'ताल' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने फिल्म को लेकर चल रही कुछ अफवाहों पर विराम लगाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
1999 की इस पूरी फिल्म में ऐश्वर्या राय एक भी बार नहीं किया था मेकअप

निर्देशक सुभाष घई जल्द ही दर्शकों के लिए अपनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'ताल' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने फिल्म को लेकर चल रही कुछ अफवाहों पर विराम लगाया. गुरुवार को निर्देशक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों को बताया कि वे 'ताल' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, "ओल्ड और सीनियर में फर्क होता है. 'ताल' की ऑरिजिनल कास्ट के सभी कलाकार ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर आज भी एक्टिव सुपरस्टार और मेरे अजीज मित्र हैं, लेकिन 'ताल-2' के लिए दर्शकों को कुछ नया चाहिए, जिसमें नई कहानी, नए चेहरे और एक भव्य म्यूजिकल अंदाज. यह कोई सीधा सीक्वल नहीं है."

ताल 2 में होंगे नए चेहरे

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, "हम आज के समय का एक म्यूजिकल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें मजबूत स्क्रिप्ट, सही कास्टिंग, शानदार म्यूजिक और बेहतरीन प्रोडक्शन के साथ बिल्कुल नए चेहरे होंगे, जिन्हें पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया. उम्मीद है हम इस कोशिश में सफल होंगे." 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'ताल' सुभाष घई द्वारा निर्देशित एक ब्लॉकबस्टर हिंदी संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखे.

ताल की कहानी

यह फिल्म चंबा की एक साधारण लड़की मानसी (ऐश्वर्या राय बच्चन) और अमीर एनआरआई मानव (अक्षय खन्ना) के प्यार, गलतफहमी, अपमान और फिर मिलन की कहानी है. फिल्म में विक्रांत कपूर (अनिल कपूर) एक संगीत निर्माता की भूमिका में हैं, जो मानसी को स्टार बनाते हैं. तीनों मुख्य कलाकारों की भूमिकाओं के लिए दर्शकों की खूब सराहनी मिली थी. 

बिना मेकअप ऐश्वर्या

बताया जाता है कि इस म्यूजिकल ड्रामा में ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगभग पूरी फिल्म बिना मेकअप के काम किया था, ताकि उनकी नेचुरल खूबसूरती और सादगी उभर कर आए. 'रमता जोगी' और 'ताल से ताल मिला' जैसे गानों में उनका डांस और अभिनय आज भी आइकॉनिक है. इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया था, जो उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था. यहां तक कि आज भी इसके गाने पसंद किए जाते हैं. 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | 'मेलोडी ' देश मे गज़ब वायरल, मेलोनी -मोदी का बड़ा ऐलान | PM Modi | Mic On Hai
Topics mentioned in this article