सैफ अली खान और करीना कपूर के को-स्टार का दावा- कपल के दखल देने से फ्लॉप हुई 60 करोड़ी फिल्म, कहा- 'इसने फिल्म बर्बाद कर दी'

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ललित ने दावा किया कि सैफ अली खान और करीना कपूर की दखलअंदाजी के कारण एजेंट विनोद फ्लॉप हुई.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्टर का दावा- एजेंट विनोद के फ्लॉप होने का कारण सैफ- करीना
नई दिल्ली:

एक्टर ललित परिमू ने हाल ही में खुलासा किया कि श्रीराम राघवन की 2012 में रिलीज हुई फिल्म एजेंट विनोद बॉक्स ऑफिस पर इसलिए फेल हुई क्योंकि लीड स्टार्स करीना कपूर खान और सैफ अली खान की बहुत दखलअंदाजी थी. सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में ललित परीमू ने कहा, "मुझे लगता है कि मुख्य कारण यह था कि स्टार्स सैफ और करीना का बहुत ज्यादा दखल था. श्रीराम जिस तरह से वह फिल्म बनाना चाहते थे, उस तरह से नहीं बना पाए. उन्हें लगातार कहा किया कि उन्हें क्या करना चाहिए तो इसलिए सब खराब हो गया. राइटिंग और डायरेक्शन टीम. सभी को वह दिखाने का मौका नहीं मिला, जो वह चाहते थे. यह फिल्म में कमी थी. 

ललित पीरूमू ने कहा- इस तरह के बदलाव फिल्म को खराब कर देते हैं

ललित पीरूमू ने आगे कहा, "फिल्म डायरेक्टर का मीडियम होती है, इसलिए अगर डायरेक्टर का कोई विजन है तो लोगों को बस उसे ही फॉलो करना चाहिए और अगर डायरेक्टर ने किसी एक्टर को कास्ट किया है तो उन्हें एक्टर के सुझाव तभी मानने चाहिए जब वे सही हों. अगर कोई एक्टर सिर्फ इसलिए कुछ सुझाव दे रहा है क्योंकि वह स्टार है तो उस बात का कोई मतलब नहीं है. इस तरह के बदलाव फिल्म को खराब कर देते हैं."

ये भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 1: वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है ने पेड्डी और बंदर को छोड़ा पीछे, पहले दिन वसूली इतनी कमाई

करीना -सैफ के दखल देने पर श्रीराम राघवन ने कही थी ये बात

श्रीराम राघवन और ललित परिमू एक-दूसरे को टीवी के दिनों से जानते हैं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या डायरेक्टर ने इस बारे में उनसे बात की थी तो ललित परिमू ने कहा वह इतने डिटेल में नहीं गए और ज्यादा कुछ नहीं बताया. उन्होंने कहा, वह दखल देने पर बात कर रहे थे. उन्होंने यह बताया था. 

Advertisement

एजेंट विनोद के बारे में 

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एजेंट विनोद एक एक्शन स्पाई फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान ने रॉ एजेंट का रोल निभाया था और करीना कपूर एक स्पाई के रोल में थीं. फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी थी और रुस और स्विट्जरलैंड में शूट हुई थी. जबकि भारत में लद्दाख, मुंबई, जैसलमेर और दिल्ली में कुछ हिस्से शूट किए गए थे. फिल्म को पूरा होने में 2 साल का वक्त लगा. फिल्म को सैफ अली खान के बैनर इल्यूमनाटी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया था, जिसमें करीना कपूर के अलावा गुलशन ग्रोवर, प्रेम चोपड़ा, राम कपूर और रवि किशन लीड रोल में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर का वो 47 साल पुराना सुपरहिट गाना, जिसे सुन करिश्मा कपूर हो जाती हैं इमोशनल, कहा- वह आज भी यादगार है

Advertisement
Featured Video Of The Day
सीएम योगी के जन्‍मद‍िन पर आचार्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती क्‍या बोले?