उम्र 65 साल, लेकिन 2025 के 159 दिनों में फिल्म इंडस्ट्री को कमा कर दे चुका है 500 करोड़, पता है इस एक्टर का नाम?

इस एक्टर की उम्र है 65 साल. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई जोड़ नहीं. साल 2025 के 159 दिनों में अभी तक इसकी दो नई फिल्में और एक रीरिलीज हो चुकी है और कुल मिलाकर ये 500 करोड़ रुपये कमा चुका है. जानते हैं इसका नाम?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
2025 में तीन फिल्मों से कमा चुका 500 करोड़
नई दिल्ली:

साल 2025 का छठा महीना चल रहा है और एक ऐसा एक्टर है जिसने इंडस्ट्री को इन 159 दिनों में 500 करोड़ रुपये कमाकर दिए हैं और उसकी सारी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. हम बात कर रहे हैं मेगास्टार मोहनलाल की. मलयालम सिनेमा के मेगास्टार मोहनलाल ने एक बार फिर अपनी अद्भुत लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पर दबदबे का जोर-शोर के साथ इशारा कर दिया है. साउथ इंडियन बॉक्स ऑफिस के एक्स हैंडल पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मोहनलाल की तीन फिल्मों एम्पुरान, थुडरुम, और छोटा मुंबई (री-रिलीज) का टोटल थिएट्रिकल कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. मोहनलाल की उम्र 65 साल है.

मोहनलाल की एल2 एम्पुरान ने 150 करोड़ रुपये के बजट में 266.3 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसे मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनाती है. इस फिल्म में मोहनलाल की शानदार एक्टिंग ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. एक्शन-कॉमेडी ड्रामा थुडरुम ने 50 करोड़ रुपये के बजट में 233 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तरुण मूर्ति निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका में हैं, और फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

2007 की कॉमेडी क्लासिक छोटा मुंबई को हाल ही में फोरके डॉल्बी एटमॉस में री-रिलीज किया गया, जिसने 2 दिन में 1 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन सिनेमाघरों में मोहनलाल के फैन्स जो क्रेज दिखा रहे हैं, वह वाकई कमाल है.

Advertisement

अगर इन तीनों फिल्मों का कुल कलेक्शन देखा जाए तो 500.3 करोड़ रुपये बैठता है. इस तरह 2025 रके पहले पांच महीनों में ही मोहनलाल ने इंडस्ट्री को 500 करोड़ रुपये कमाकर दे दिए हैं. इस तरह कहानी और एक्टिंग के दम मोहनलाल साउथ में तो छाए ही हैं. इसके अलावा ओटीटी पर उनकी इन फिल्मों को खूब पसंद भी किया जा रहा है.

Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा बयान! "ईरान का तेल लेना मेरा फेवरेट काम" खार्ग द्वीप पर कब्जे के संकेत | War News
Topics mentioned in this article