RCB की जीत से खुशी में बच्चों की तरह नाचने लगे KGF के डायरेक्टर, VIDEO शेयर कर पत्नी बोलीं- क्रेजी...

केजीएफ और सालार जैसी एक्शन फिल्में देने वाले डायरेक्टर प्रशांत नील की खुशी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब आरसीबी ने आईपीएल 2025 जीत लिया. उनकी इस दीवानगी का वीडियो उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
KGF के डायरेक्टर का RCB की जीत पर जश्न, बीवी ने शेयर कर दिया वीडियो
नई दिल्ली:

KGF और सालार जैसी फिल्मों के डायरेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैन प्रशांत नील अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वह पूरी तरह से बेकाबू होकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं. वैसे भी आरसीबी के फैन्स की इस तरह की खुशी दिखाने का हक बनता भी है क्योंकि उन्हें लंबे समय से इस जीत का इंतजार जो था. फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जीत के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

RCB के पहले आईपीएल खिताब जीतने की खुशी में मशहूर निर्देशक प्रशांत नील के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तेजी से भागते हैं और फिर खुशी से बच्चों की तरह उछलने वगते हैं. 3 जून को आईपीएल 2025 फिनाले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती. प्रशांत नील RCB के फैन हैं. प्रशांत नील पत्नी और ‘ड्रैगन' की टीम के साथ इस जीत का जश्न मना रहे थे. उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '18 साल का सूखा! इस साल कप हमारा है. एक ऐसे क्रेजी क्रिकेट फैन को परफेक्ट बर्थडे गिफ्ट.'

वीडियो में प्रशांत नील को एक बड़े स्क्रीन पर मैच देखते हुए और जीत के बाद खुशी से नाचते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस उनकी उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया की तारीफ कर रहे हैं. कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार और अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी RCB की जीत पर खुशी जाहिर की. शिवा राजकुमार ने कहा, 'दिलों के चैंपियन अब ट्रॉफी के मालिक हैं!' 

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: TMC और AIMIM के बीच आर-पार की लड़ाई! | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article