विजय वर्मा फिल्म अपनी नई ताजी वेब सीरीज 'मटका किंग' की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं. आम जनता से लेकर आमिर खान तक अमेजन पर आई इस सीरीज की तारीफ कर चुके हैं. लेकिन पर्सनल लाइफ के साथ साथ विजय पर्सनल लाइफ को लेकर बी चर्चा में हैं. दरअसल मंगलवार 21 अप्रैल को इस एक्टर को मुंबई के एक जापानी रेस्टोरेंट 'मिजू' के बाहर 'जवान' फिल्म की एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ देखा गया. दोनों एक्टर्स कैजुअल लुक में बहुत अच्छे लग रहे थे. विजय और आलिया ने पैपराजी से बचने की कोशिश नहीं की, लेकिन वे जल्दी से कार में बैठ गए. वायरल वीडियो में उन्हें कार के अंदर एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते देखा गया.
आलिया कुरैशी के साथ विजय वर्मा का दिखना ऐसे समय पर हुआ है, जब विजय सिंगल हैं और तमन्ना भाटिया से अलग हुए भी उन्हें काफी समय हो चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल यानी 2025 में ये रिश्ता खत्म हो चुका था हालांकि दोनों ने ही अपने ब्रेकअप पर कोई पब्लिक कमेंट नहीं किया. वीडियो वायरल होने के बाद, इंटरनेट पर लोगों ने पूछा कि तमन्ना कहां हैं, जो उनके रूमर्ड ब्रेकअप की तरफ इशारा करता है.
मटका किंग के प्रमोशन के दौरान कह गए दिल की बात
'मटका किंग' के प्रमोशन के दौरान, विजय वर्मा ने खुलकर बताया कि ऑनलाइन मिलने वाली नेगेटिविटी ने उन पर कैसा असर डाला है. उन्होंने माना कि वह इस तेजी से बदलती दुनिया के साथ "तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं."
"दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है मैं उसके साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा हूं. संस्कृति में पूरी तरह से बदलाव आ गया है. जिस तरह से लोग बातचीत करते हैं और कमेंट्स लिखते हैं, वह थोड़ा ज्यादा ही, सीधा और निजी हो गया है. कभी-कभी आपके बारे में] बहुत ज़्यादा मनगढ़ंत बातें और बहुत सारे झूठ लिखे जाते हैं."
"जब हम बड़े हो रहे थे, तो किसी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर किसी के बारे में बुरा बोलना गलत माना जाता था और उसकी तारीफ नहीं की जाती थी. जो लोग बुरा बोलते थे, उन्हें गलत समझा जाता था. अब सब कुछ उल्टा हो गया है. जो गाली दे रहा है, उसे कोई कुछ नहीं कह रहा है जिस व्यक्ति को ये गालियां मिल रही हैं, असल में ज्यादा लोग उसको सपोर्ट करने के बजाय उसके बारे में बुरा ही बोलते हैं."
विजय और तमन्ना का ब्रेकअप
Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल ने पिछले साल आपसी सहमति से अपनी राहें अलग कर ली थीं. एक सोर्स ने जानकारी दी, "तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कुछ हफ्ते पहले एक कपल के तौर पर अपनी राहें अलग कर ली थीं, लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहने की प्लानिंग कर रहे हैं. दोनों अपने-अपने काम के शेड्यूल में काफी बिजी हैं."