मां बनने के बाद सोनम कपूर ने शेयर की पति साथ तस्वीर, बोलीं- अब इंतजार नहीं कर सकती...

सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं. कपूर और आहूजा परिवार में नन्हा मेहमान आया है. जिसके बाद परिवार बेहद खुश है. बता दें कि सोनम ने मां बनने के बाद हाल ही में एक तस्वीर साझा की है

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मां बनने के बाद सोनम कपूर ने शेयर की पति साथ तस्वीर
नई दिल्ली:

सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं. कपूर और आहूजा परिवार में नन्हा मेहमान आया है. जिसके बाद परिवार बेहद खुश है. बता दें कि सोनम ने मां बनने के बाद हाल ही में एक तस्वीर साझा की है. जो फैन्स को बेहद पसंद भी आ रही हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम के साथ आनंद भी उनके साथ नजर आ रहे हैं. सोनम अपने प्यार के साथ अपने खुशी के पलों को साझा कर रही हैं.

हाल ही में साझा की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम ने स्वेटर पहना हुआ है. जिसे उन्होंने लॉन्ग स्कर्ट के साथ मैचिंग किया है गले में हार और सोनम का स्टाइल फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. साथ ही आनंद भी ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. इस तस्वीर के साझा करने के साथ ही वे लिखते हैं-हमारी सगाई के ठीक बाद ... जीवन बस बेहतर हो गया है. ड्रेस अप और फिर से डेट पर जाने का इंतजार नहीं कर सकते. फैन्स तो दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आप एक दूसरे के साथ काफी प्यारे लग रहे हैं तो वहीं दूसरे फैन ने कहा मैम आप बेटे की तस्वीर कब साझा करेंगी. बता दें कि फैन्स तो सोनम और उनके बेटे की एक तस्वीर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Advertisement

VIDEO: स्‍पॉटलाइट : 'चुप' के निर्देशक आर. बाल्‍की, अभिनेता सलमान दुलकर की NDTV से ख़ास बातचीत

Featured Video Of The Day
Who is Ali Larijani? Khamenei के सबसे खास आदमी को मार गिराने का Israel का दावा | Iran Israel War