क्रिकेटर थे आदित्य धर, राजनीति के कारण अंडर-19 टीम से हुए बाहर, 1,300 करोड़ी फिल्म 'धुरंधर' देकर दुनिया भर में हुए मशहूर

हाल ही में दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने आदित्य धर के शुरुआती संघर्षों और उस अहम मोड़ के बारे में बताया, जिसने उन्हें मुंबई पहुंचाया. उन्होंने बताया, आदित्य धर को क्रिकेट में अपनी मंजिल नहीं मिली. वह बेहद निराश थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्रिकेटर थे आदित्य धर, राजनीति के कारण अंडर-19 टीम से हुए बाहर
नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्ममेकर आदित्य धर भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है. यह स्पाई एक्शन फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई.  इसने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और अपने थिएट्रिकल रन के दौरान बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े.

अब 19 मार्च इसका सिक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होने जा रही है, लेकिन आज हम बताने  जा रहे हैं फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के जीवन से जुड़ी खास बातें, उनका फिल्मी सफर, शुरुआती संघर्ष और ब्लॉकबस्टर सफलता की पूरी कहानी.

क्रिकेट से सिनेमा तक का सफर
फिल्ममेकर आदित्य धर का सिनेमाई सफर आसान नहीं था, फिल्मों से पहले वह क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे. लेकिन राजनीति और सिस्टम की वजह से अंडर-19 टीम से उन्हें बाहर होना, यह उनके लिए जीवन का बड़ा मोड़ साबित हुआ.  हाल ही में दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने उनके शुरुआती संघर्षों और उस अहम मोड़ के बारे में बताया, जिसने उन्हें मुंबई पहुंचाया." उन्होंने बताया, आदित्य धर को क्रिकेट में अपनी मंजिल नहीं मिली. वह बेहद निराश थे. इसी दौरान उन्होंने फिल्म 'गर्दिश' देखी और तय किया कि अब वे सिनेमा में करियर बनाएंगे." मुंबई आने के बाद आदित्य धर को फिल्मों में पहचान पाने में समय लगा.  उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन लेखक के रूप में क्रेडिट नहीं मिला.

ऐसे शुरू हुआ था फिल्मी सफर 
प्रियदर्शन ने कहा, "वह मेरे पास तब आए थे, जब वह कुछ फिल्मों को लेकर बहुत निराश थे. ये फिल्में उन्होंने खुद लिखी थीं, लेकिन उन्हें कभी इसका क्रेडिट नहीं मिला." आदित्य मेरे साथ तीन साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के रूप में काम करते रहे, उनके पास भाषा की गहरी समझ और कहानी कहने की क्षमता थी."

Advertisement

1300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर सफलता
धुरंधर की सफलता के बाद आदित्य धर देश के सबसे सफल फिल्ममेकरों में से एक बन गए हैं.  5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह ने 'हमजा अली मजारी' का किरदार निभाया.  फिल्म ‘धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी.  आदित्य धर ने साबित किया है कि सपनों की टूटन और संघर्ष के बावजूद मेहनत और लगन से मंजिल पाई जा सकती है. 

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | 'जो बिना आंसू रोता है वो बाप होता है....' परितोष त्रिपाठी की भावुक कविता