बॉलीवुड में परिवारवाद की चर्चा अक्सर होती रहती है, लेकिन इस बार एक जीजा-साले की जोड़ी छाने वाली है. वैसे भी इस जोड़ी ने 5 दिसंबर को अपनी ताकत सिनेमाघरों में दिखा ही दी थी. हम बात कर रहे हैं धुरंधर के निर्देशन आदित्य धर और उनके साले ओजस गौतम की. हाल ही में निर्देशक आदित्य धर ने अपनी पत्नी यामी गौतम के छोटे भाई ओजस गौतम की जमकर तारीफ की है. धर ने कहा कि अगले 10 साल में ओजस भारत के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक बनेंगे. यह बयान धर ने अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर' के इवेंट में दिया, जहां ओजस भी मौजूद थे. ओजस धुरंधर में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और वह इसके ट्रेलर एडिटर भी हैं.
यह भी पढ़ें: दूरदर्शन पर बैन हो गया था ये 32 साल पुराना गाना, बताया गया अश्लील, आज भी शादियों-महफिलों में है बजता
साले को लेकर क्या बोले आदित्य धर
‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट फिल्में दे चुके आदित्य धर ने इवेंट में माइक थामते हुए कहा, 'मैं सच्चे दिल से मानता हूं कि अगले 10 साल में वह भारत का सबसे बड़ा डायरेक्टर बनेगा. मैं सुनिश्चित करूंगा कि वह भारत का सबसे अच्छा डायरेक्टर बने.' यह शब्द ओजस के लिए थे, जो मंच पर शर्माते हुए नजर आए.
कौन हैं ओजस गौतम?
ओजस गौतम कौन हैं? 22 साल के ओजस यामी गौतम के छोटे भाई हैं और आदित्य धर के सालेय उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की है. 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर' फिल्म में ओजस ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और ट्रेलर एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली. आदित्य धर ने बताया था कि ट्रेलर काटने के लिए ओजस ने 72-76 घंटे बिना सोए काम किया. ‘धुरंधर' एक एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है.
धुरंधर की दुनिया
‘धुरंधर' सीरीज की बात करें तो यह भारत-पाकिस्तान के जियोपॉलिटिकल टेंशन पर आधारित है. पहली फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी का किरदार निभाया, जो पाकिस्तान की अपराध की दुनिया में अंडरकवर ऑपरेशन करता है. फिल्म में कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 पार्लियामेंट अटैक और 26/11 मुंबई हमलों जैसे घटनाओं का बैकड्रॉप था. सीक्वल में रणवीर सिंह फिर से बीस्ट मोड में नजर आएंगे. ट्रेलर में रणवीर कहते हैं, 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा.' फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी.
सोशल मीडिया पर इस क्लिप को मिली प्रतिक्रियाएं मजेदार हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जीजा साला का रिश्ता सबसे मजबूत.' जबकि दूसरे ने कहा, 'नेपोटिज्म लेकिन अच्छा वाला.' कोई इन्हें जेठा-सुंदर की जोड़ी बता रहे हैं.