OSCAR 2026: जिम शॉर्ट्स पहनकर ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंच गया था ये एक्टर, होस्ट ने उड़ाया मजाक तो सबके सामने सुनाई खरी-खोटी

एडम सैंडलर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है. ये वीडियो ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान का है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑस्कर में शॉर्ट्स पहनकर पहुंच गया था ये एक्टर
नई दिल्ली:

ऑस्कर 2026 का आयोजन 16 मार्च को होने वाला है, जिससे पहले हम शो में हुई एक कॉन्ट्रोवर्सी  फेमस अमेरिकन एक्टर और कॉमेडियन एडम सैंडलर वैसे तो अपनी फिल्मों और कॉमेडी की वजह से चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन कुछ वक्त पहले वो तब अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गए थे, जब दुनिया के सबसे प्रेस्टीजियस अवॉर्ड सेरेमनी ऑस्कर अवॉर्ड में एक्टर सूट बूट में नहीं बल्कि जिम शॉर्ट्स और हुडी में पहुंच गए थे. एडम का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. आप कह सकते हैं कि उस वक्त एडम के लुक की इतनी चर्चा हुई थी कि पूरे ऑस्कर की लाइमलाइट एक तरफ और एक्टर के लुक का अट्रैक्शन एक तरफ. इस घटना को हुए एक साल हो गया है, लेकिन एडम का ये वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. आप भी देखें वीडियो

जिम शॉर्ट्स में भी कॉन्फिडेंट दिखे एडम

वायरल वीडियो में दिख रहा है एडम सेलिब्रिटीज के बीच बड़े कूल अंदाज में बैठे होते हैं तभी होस्ट ओ'ब्रायन उनसे पूछते हैं ‘एडम आपने ये क्या पहना है? ऐसा लग रहा है कि आप रात को 2 बजे पोकर खेलने आए हैं' . ओ'ब्रायन की बात सुनकर सैंडलर चिल्लाते हुए जवाब देते हैं, ‘जब तक आपने ये बात नहीं उठाई थी तब तक किसी ने सोचा भी नहीं था कि मैंने क्या पहना है. मुझे अपना लुक पसंद है. क्योंकि मैं एक अच्छा इंसान हूं. मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि मैं क्या पहनता हूं और क्या नहीं. मेरे शानदार जिम शॉर्ट्स और फ्लफी स्वेटशर्ट आपको इतने बुरे लग रहे हैं कि आपने मेरे साथियों के सामने मेरा मजाक उड़ाया'.

ये भी पढे़ं- OSCAR 2026: ऑस्कर में जब बीच एंकर ने किया था सुपरस्टार की बीवी पर मजाक, स्टेज पर आकर एक्टर ने जड़ दिया तमाचा

ओ'ब्रायन ने मांगी माफी

एडम ने जैसे ही अपनी बात रखी कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता उन्होंने क्या पहना है, लेकिन ओ'ब्रायन ने सबके सामने उनका मजाक उड़ाया है. ये सुनकर होस्ट तुरंत माफी मांगते हैं. ओ'ब्रायन सर नीचे झुका कर कहते हैं ‘मुझे माफ कर दीजिए एडम'. लेकिन इसके बाद एडम नहीं रुकते वो कहते हैं ‘अगर इतनी ही परेशानी हो रही है तो मैं यहां से चला जाता हूं' इसके बाद एक्टर सभी को ‘फाइव ऑन फाइव' बास्केटबॉल के लिए इनवाइट करते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: फारस की खाड़ी में ईरानी जहाज पर हुआ बड़ा हमला | Iran War News
Topics mentioned in this article