NDTV YUVA 2026 के मंच पर शामिल हुईं सान्या मल्होत्रा अपने करियर के दस साल पूरे करने जा रही हैं. साल 2016 में दंगल से डेब्यू और अब अपनी आने वाली फिल्म सुंदर पूनम को लेकर चर्चा में हैं. सान्या ने इस मौके पर अपने ब्रांड ब्री माचा के बारे में भी बात की. सान्या ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में फिल्में चुनने में हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि उनके लिए करने के लिए क्या नया है. फिल्मों में सीखने को लेकर उन्होंने कहा कि पहली ही फिल्म में मेरे बाल कटवा दिए गए थे मुझे लगा यह भी सीखने की एक प्रोसेस ही है.
कौन हैं सान्या मल्होत्रा?
‘दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सान्या मल्होत्रा आज इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं. कर्ली बाल, मासूम चेहरा, अच्छा फिगर, नेचुरल एक्टिंग और जबरदस्त डांस, सान्या में वो सारी खूबी हैं जो इंडस्ट्री में टिकने के लिए किसी भी एक्ट्रेस को चाहिए होती हैं. वैसे इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘टोस्टर' को लेकर सुर्खियों में हैं. चलिए इसी बीच हम आपको बताते हैं सान्या की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें.
डांस इंडिया डांस से हुईं बाहर तो आ गईं मुंबई
सान्या का जन्म 25 फरवरी 1992 में दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली में हुआ है. एक्ट्रेस ने दिल्ली के गार्गी कॉलेज से बेचलर ऑफ आर्ट्स इन इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई के साथ-साथ सान्या को डांस का भी बहुत शौक था. कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने फेमस डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस' में भाग लिया और टॉप 100 तक भी पहुंचीं, लेकिन इसके बाद शो में उनका सफर यहीं खत्म हो गया और वो बाहर हो गईं. इसके बाद एक्ट्रेस अपना करियर बनाने में मुंबई आ गईं.
सान्या पर पड़ी इस कास्टिंग डायरेक्टर की नजर!
अपनी किस्मत आजमाने मुंबई पहुंचीं सान्या ने एक्ट्रेस बनेने से पहले कुछ टीवी विज्ञापनों के लिए कैमरा पर्सन्स को असिस्ट करने का काम किया. इस दौरान वो फिल्मों के लिए ऑडिशन भी देती रहीं. ऑडिशन देते हुए फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने सान्या को ‘दंगल' फिल्म में रेसलर बबीता फोगाट के रोल के लिए कास्ट कर लिया. ‘दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस के झंडे गाड़ दिए वहीं सान्या मल्होत्रा की नेचुरल एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई.
दंगल के बाद खुली सान्या की किस्मत
‘दंगल' के बाद सान्या 2 साल किसी फिल्म में नजर नहीं और फिर उनकी झोली में आई ‘बधाई हो' जो 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने सान्या के साथ बतौर लीड एक्टर काम किया था. इसके बाद एक्ट्रेस फोटोग्राफर, लूडो, शकुंतला देवी, पगलैट, लव हॉस्टल, सैम बहादुर, मिसेज, जवान, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी कई पिक्चरों में नजर आईं. फिल्हाल एक्ट्रेस की टोस्टर सुर्खियों में हैं जिसमें वो राजकुमार राव के साथ नजर आ रही हैं.