38 सेकंड के डांस वीडियो ने मचाई धूम, नानी के 'आया शेर' पर छाया लड़की का स्वैग, लोग बोले- हीरोइन बन जाओ

नानी के गाने आया शेर पर 38 सेकंड की इस रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम. जानिए कौन हैं आश्मा बिस्वोकर्मा, जिनका धांसू डांस हो रहा है वायरल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा आया शेर, लड़की के डांस ने खींचा सबका ध्यान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा गाना छाया हुआ है जिसने हर किसी की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना ली है. तेलुगू एक्शन फिल्म द पैराडाइज का 'आया शेर' गाना जब से रिलीज हुआ है, तब से ये इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम से लेकर एक्स और यूट्यूब तक हर प्लेटफॉर्म पर इसी गाने की धूम देखने को मिल रही है. यूजर्स लगातार इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और अपने डांस मूव्स से सबका ध्यान खींच रहे हैं. खास बात ये है कि इस ट्रेंड में अब एक लड़की का डांस वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी एनर्जी और एक्सप्रेशन से लोगों को काफी इंप्रेस किया है. यूजर्स इस रील को सिर्फ देख ही नहीं रहे बल्कि रिपीट मोड पर चलाकर बार बार इंजॉय कर रहे हैं.

आया शेर पर इस लड़की ने किया धांसू डांस

एक्स पर UrsVamsiShekar नाम के पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़की रेड जैकेट और रिप्ड डेनिम पहनकर आया शेर गाने पर दमदार डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में उनके स्टेप्स इतने स्मूद और एक्सप्रेशन इतने ऑन पॉइंट हैं कि लोगों की नजरें स्क्रीन से हट नहीं रही हैं. ये डांस रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हजारों यूजर्स इसे बार बार देख रहे हैं. वीडियो में नजर आ रही लड़की आश्मा बिस्वोकर्मा हैं जिन्होंने सिर्फ 38 सेकंड के इस छोटे से वीडियो में अपनी एनर्जी और स्टाइल से लोगों को इंप्रेस कर दिया है. उनके मूव्स और फेस एक्सप्रेशन ने इस रील को और ज्यादा खास बना दिया है.

शानदार बीट्स और म्यूजिक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

आया शेर गाना एक्टर नानी पर फिल्माया गया है. जो तेलुगू एक्शन फिल्म द पैराडाइज का हिस्सा है. इस फिल्म का डायरेक्शन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं. ये धमाकेदार गाना 24 फरवरी को रिलीज किया गया था जिसे अनिरुद्ध रविचंद्रन ने अपनी आवाज दी है. रिलीज के बाद से ही ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. यूजर्स का कहना है कि इसकी बीट्स और जोश भरे बोल काफी एनर्जेटिक हैं. खासकर युवाओं के बीच इस गाने का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर #आयाशेर और #पैराडाइज जैसे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं. कुल मिलाकर आया शेर इस समय यंगस्टर्स का फेवरेट बना हुआ है. और आने वाले दिनों में इसका ट्रेंड और बढ़ सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल-अभिषेक बच्चन फिर साथ? ‘दो और दो पांच' रीमेक पर बड़ा खुलासा, रोहित शेट्टी का नहीं होगा कनेक्शन!

Featured Video Of The Day
Pakistan Attacks Afghanistan | ईरान Vs खाड़ी, 'इस्लामिक NATO' की तैयारी, PAK पर भारी? Iran Vs Israel