आमिर खान की तीसरी बेगम, उम्र में हैं 14 साल छोटी, जानें कहां की हैं रहने वाली?

बॉलीवुड स्टार आमिर खान जल्द ही अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक दोनों 5 जुलाई को सिंपल फंक्शन में शादी करेंगे. शादी से पहले जानिए कौन हैं गौरी और कहां की रहने वाली हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आमिर खान की पत्नी बनने जा रहीं गौरी स्प्रैट
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 60वें बर्थडे पर उन्होंने मीडिया के सामने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट को सबसे मिलवाया था. इसके बाद से दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा हुई. अब खबर है कि आमिर और गौरी अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं. आमिर खान से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक दोनों 5 जुलाई को बेहद सादगी से शादी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस फंक्शन में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे. शादी की खबर आने के बाद अचानक फिर गौरी का नाम चर्चा में है. जाहिर सी बात है हर कोई जानना चाहता है वह कौन हैं, क्या करती हैं, कहां पढ़ी लिखी हैं और कहां की रहने वाली हैं.

5 जुलाई को शादी करने की तैयारी

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि ये कोई बड़ा समारोह नहीं होगा, बल्कि बेहद निजी और सादा आयोजन रहेगा. शादी की रस्में सीमित लोगों की मौजूदगी में पूरी की जाएंगी. करीबी लोगों के अनुसार आमिर और गौरी पिछले करीब एक साल से परिवार की तरह साथ रह रहे हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को समय दिया और अब उसे आधिकारिक रूप देने का फैसला किया है. खबर ये भी है कि शादी की प्रक्रिया बेहद सरल होगी और इसमें कानूनी औपचारिकताओं पर ज्यादा जोर रहेगा.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एंग्लो-इंडियन परिवार से आती हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश बैकग्राउंड से हैं. हालांकि अपनी पहचान के बारे में पूछे जाने पर गौरी खुद को गर्व से इंडियन बताती हैं. आमिर खान ने एक बातचीत में बताया था कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे. लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था. इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी उनके बारे में लिखा है.

प्रोफेशनल लाइफ में क्या करती हैं गौरी?

गौरी स्प्रैट लंबे समय तक बेंगलुरु में रहीं और पेशेवर तौर पर बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़ी रही हैं. फिलहाल वो आमिर खान के प्रोडक्शन से भी जुड़ी हुई हैं. हालांकि वो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कम ही नजर आती हैं. लिंक्डिन प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद फैशन से जुड़ा कोर्स किया. इसके अलावा गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया. 

Advertisement

6 साल के बेटे की मां हैं गौरी

गौरी स्प्रैट एक 6 साल के बेटे की मां हैं. आमिर खान ने खुद मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे जुनैद और आइरा भी गौरी से मिल चुके हैं और दोनों उनके साथ कम्फर्टेबल हैं. आमिर ने गौरी की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके साथ रहने पर उन्हें घर जैसा महसूस होता है. यही वजह है कि दोनों का रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ.

25 साल पुरानी पहचान, फिर दोबारा जुड़े रास्ते

आमिर और गौरी की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी. हालांकि समय के साथ दोनों का कॉन्टेक्ट टूट गया था. कुछ साल पहले दोनों फिर से जुड़े और दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई. आमिर ने खुलासा किया था कि वो पिछले 18 महीनों से रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्होंने काफी समय तक इस रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा.

Advertisement

पहले भी दो शादियां कर चुके हैं आमिर

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव से शादी की थी. इस रिश्ते से उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ. हालांकि दोनों शादियां बाद में खत्म हो गईं. अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. अगर सब कुछ तय प्लान के मुताबिक रहा तो 5 जुलाई को ये रिश्ता आधिकारिक रूप से शादी में बदल जाएगा.

यह भी पढ़ें: राम चरण की पेद्दी से टक्कर, वरुण धवन की फिल्म ने चला 50% डिस्काउंट वाला दांव

Featured Video Of The Day
1 EXIT पॉइंट, संकरा रास्ता और.. कैसे लगी दिल्ली के होटल में आग?
Topics mentioned in this article