Aamir Khan Dhurandhar 2 Review: एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. अब बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी आखिरकार यह फिल्म देख ली है. फिल्म देखने के बाद, आमिर ने टीम को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत और क्रिएटिव सोच की तारीफ की. आमिर खान ने रणवीर सिंह की फिल्म के लिए रिलीज के 14 दिन बाद क्या कहा, आइए जानते हैं .
आमिर ने 'धुरंधर 2' का किया रिव्यू
हाल ही में आमिर ने अपने 'आमिर खान प्रोडक्शंस' हैंडल की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में पूरी तरह कामयाब रही है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुएआमिर खान ने धुरंधर 2 का 14 दिन बाद किया रिव्यू, बताया कैसी लगी 250 करोड़ की फिल्म, कहा- पूरी धुरंधर...इस हैंडल ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ एक्टर्स रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी को भी टैग किया. आमिर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "पूरी 'धुरंधर: द रिवेंज' टीम को मेरी तरफ से दिल से बधाई! आपका जुनून, आपकी सोच और आपकी कड़ी मेहनत ने सचमुच दर्शकों के दिलों को छू लिया है."
पहले दी थी शुभकामनाएं
पिछले महीने, आमिर ने बताया था कि उन्होंने अभी तक 'धुरंधर 2' नहीं देखी है. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) 2026 के दूसरे दिन बोलते हुए आमिर ने कहा था, "मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है. लेकिन मैं इस फिल्म की सिर्फ तारीफें ही सुन रहा हूं. 'धुरंधर 1' और अब 'धुरंधर 2'. दोनों ही फिल्मों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है, और मेरी तरफ़ से पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं."
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर 2' एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. उस फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म फ़्रैंचाइजी की कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रणवीर ने निभाया है. यह एजेंट पाकिस्तान में ल्यारी के क्रिमिनल सिंडिकेट्स और राजनीतिक सत्ता के ढांचों में घुसपैठ करता है, ताकि भारत को निशाना बनाने वाले एक आतंकी नेटवर्क को खत्म किया जा सके. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: टैलेंटे भरपूर पर बॉलीवुड में पहचान को तरसी 'टार्जन' की बेटी, 3 फिल्मों सिमटा करियर, फिर हुई इंडस्ट्री से दूर