Zeenat Aman Photos: 74 साल की जीनत अमान का ग्लैमरस फोटोशूट देख खुली रह गई फैन्स की आंखें, बोले- आप ये कैसे कर लेती हैं?

Zeenat Aman Photos: जीनत अमान ने 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों के साथ एक लंबी पोस्ट लिखी, पोस्ट ने तो फैन्स का दिल जीता है साथ ही साथ तस्वीरें भी इम्प्रेस कर गईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Zeenat Aman Latest Photos: जीनत अमान के लेटेस्ट फोटोशूट ने फैन्स को किया इम्प्रेस
Social Media
नई दिल्ली:

Zeenat Aman Photos: बीते जमाने की अभिनेत्री जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने विचार शेयर करती रहती हैं. सोमवार (27 अप्रैल) को भी उन्होंने ऐसा ही खास पोस्ट किया, जिसे उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी मां अपने समय से बहुत आगे थी. उन्होंने समाज की कठोर आलोचनाओं का सामना करते हुए अपनी शर्तों पर जिंदगी जी थी.

जीनत ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की. उन्होंने इसके साथ लिखा, "मेरी मां एक धार्मिक हिंदू महिला थीं, लेकिन उनके जीवन के फैसले उस दौर के हिसाब से काफी अलग थे. मेरी मां ने एक मुस्लिम व्यक्ति (मेरे पिता) से शादी की थी. उस रिश्ते के अंत के बाद, उन्होंने एक जर्मन प्रोटेस्टेंट से शादी की और जब उनका भी निधन हो गया, तो उन्होंने मुझे अकेले ही पाला और मेरे करियर की शुरुआत में मेरा साथ दिया."

उन्होंने बताया कि इन अंतर-धार्मिक फैसलों की वजह से उनकी मां को समाज में काफी विवादों और चर्चाओं का सामना करना पड़ा था. अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी मां का मानना था कि लोगों की राय उनकी अपनी होती है. उन्होंने मुझे सिखाया कि अगर आपके पास किसी के बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं है, तो आपका चुप रहना ही बेहतर है. मैं हमेशा सोच-समझकर ही बोलती हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि किसी दूसरे को नीचे गिराकर हम कभी ऊपर नहीं उठ सकते."

Advertisement

जीनत ने आगे लिखा, "आजकल मैं अपने दिल में बहुत कम नफरत रखती हूं और बिना वजह मिलने वाली आलोचना को भी हल्के में ही लेती हूं. कल मैं एक दोस्त के साथ अपनी मां की इन सीखों के बारे में बात कर रही थी, तो उसने मुझे एक शानदार कोट भेजा था." जीनत ने अपने प्रशंसकों से भी एक सवाल पूछा कि वे बिना वजह की आलोचना पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
बिस्तर के नीचे मौत का तहखाना, मेरठ में पुलिस को घर में मिला 'पाताल लोक'