1994 में रिलीज हुई शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म अंजाम (Anjaam) के गाने ‘चने के खेत में (Channe ke khet mein Song)' की कहानी बेहद दिलचस्प है. यह गाना आज भी दर्शकों के दिलों में धड़कता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस गाने को शुरू में माधुरी दीक्षित और मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने रिजेक्ट कर दिया था. एकदम सही सुना आपने. इस गाने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और कोरियोग्राफर सरोज खान ने डायरेक्टर से कुछ ऐसा कहा था कि वह भी हैरान रह गए थे. आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा...
माधुरी-सरोज ने किया था रिजेक्ट
अंजाम फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल और संगीतकार आनंद-मिलिंद ने 'चने के खेत में' गाने को फिल्म में शामिल करने का फैसला किया था. गाने की धुन सुनकर माधुरी दीक्षित और सरोज खान ने साफ मना कर दिया. उनका कहना था कि इस गाने पर डांस पॉसिबल ही नहीं है.' माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंटरव्यू में इस बात को लेकर साफ कहा है. बेशक उन दोनों को लग रहा था कि इस पर किस तरह डांस किया जा सकेगा. इसी वजह से सरोज खान ने भी इसे डांस के लायक नहीं माना. लेकिन डायरेक्टर का एक विजन होता है और इस विजन को लेकर राहुल रवैल अड़े रहे. फिर उन्होंने दोनों को समझाया.
गाना बना देश की धड़कन
आखिरकार 'चने के खेत में' सॉन्ग की शूटिंग हुई तो सरोज खान ने जादू रच दिया. ‘चने के खेत में' को सरोज खान ने इतनी खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया कि गाना रिलीज होते ही पूरे देश में सुपरहिट हो गया. फिल्म के सबसे यादगार गानों में शुमार यह ट्रैक आज भी शादियों, पार्टी और डांस फ्लोर पर बजता है.
चने के खेत में फुल सॉन्ग
'चने के खेत में' सॉन्ग में माधुरी दीक्षित का जादुई डांस, शाहरुख खान का मस्ती भरा अंदाज और सरोज खान की कोरियोग्राफी आज भी बेजोड़ मानी जाती है. गाने की खास बात यह है कि इसमें माधुरी ने बहुत ही प्यारे और देसी अंदाज में डांस किया, जो उस समय के ग्लैमरस अंदाज से बिल्कुल अलग था.
32 साल बाद भी लोकप्रियता
2026 में भी यह गाना सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहता है. फिल्म अंजाम में हालांकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) खलनायक के रोल में थे, लेकिन ‘चने के खेत में' गाना पूरी फिल्म का सबसे पॉजिटिव और यादगार हिस्सा बन गया. सरोज खान बाद में खुद इस गाने को अपने बेहतरीन काम में शुमार करती थीं. माधुरी दीक्षित भी कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि ‘चने के खेत में' उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन पसंदीदा गानों में से एक है.