कई एक्टर्स हैं, जिनकी किस्मत एक्शन-रोमांटिक फिल्मों से बदल चुकी है और यह फार्मूला आज भी सिनेमा में हिट है. रोमांटिक फिल्मों से सफर शुरू करने वाले शाहरुख खान आज एक्शन फिल्मों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. वहीं, अक्षय कुमार, अजय देवगन और सुनील शेट्टी जैसे स्टार ने एक्शन फिल्मों से करियर शुरू किया था और आज शाहरुख से बहुत पीछे हैं. बात करेंगे 35 साल पुरानी उस एक्शन रोमांटिक फिल्म की, जिसने इस बॉलीवुड स्टार को रातों-रात स्टार बना दिया था. महज 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमा में एक्शन फिल्मों की एक नई क्रांति पैदा की थी. यह कहानी है उस हीरो की जिसका पिता एक अपराधी नेता होता है. यह कहानी है उस कलयुगी बाप की जो, जो अपने सगे बेटे को अपराध की दुनिया में धकेलता है.
बाप-बेटे के जंग की कहानी
दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति कूकू कोहली ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. नवंबर 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी अजय और पूजा के प्यार से शुरू होती है. दोनों में प्यार के बाद शादी होती और फिर एक बच्चे के पेरेंट्स बनते हैं. अजय के पिता की अपराध की काली दुनिया की वजह से उनके दुश्मन बच्चे किडनैप कर लेते हैं. अजय देवगन, मधू, अमरीश पुरी और अरुणा ईरानी से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. फिल्म के सभी गाने हिट हुए, जिन्हें 90 के दशक के फिल्मी लवर आज भी सुनना पसंद करते हैं. फिल्म की कहानी पर वापस आए तो, इसमें अजय के पिता (अमरीश पुरी) एक क्रिमिनल लीडर है और फिर अपने बेटे को भी पाप की दुनिया में आने को कहता है, लेकिन अजय अपने पिता के इस काले धंधे से बहुत अलग जिंदगी जीता है.
बजट से दोगुना कमाई
अजय अपने पिता के उलट शांति और प्यार भरी जिंदगी चुनता है और अपना भविष्य खुद बनाना चाहता है. लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि उसका बेटा उसकी पाप की दुनिया को संभाले. 2.53 घंटे की इस फिल्म का बजट महज 3 करोड़ रुपये था और इसने अपने बजट से चार गुना कमाई (12 करोड़ रुपये) की थी. इस फिल्म में अजय देवगन ने दो अलग-अलग बाइक पर खड़े होकर ऐसा स्टंट किया था, जो आज तक भुलाया नहीं जा सका है. दरअसल, बात कर रहे हैं फिल्म फूल और कांटे की, जो कि अजय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. अजय अपनी डेब्यू फिल्म से ही बॉलीवुड पर छा गए थे. इसके बाद उन्होंने अगले ही साल जिगर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी और आज अजय बॉलीवुड के सिंघम कहे जाते हैं.