100 करोड़ का घाटा, विलेन ने ली 11 रुपए फीस, डायरेक्टर की सबसे महंगी फिल्म बनी डिजास्टर

फिल्म में देश के जाने-माने फिल्म मेकर ने एक्टिंग भी की लेकिन फिल्म न केवल फ्लॉप हुई बल्कि डिजास्टर साबित हुई. ये फिल्म बॉलीवुड के एक जाने-माने डायरेक्टर की सबसे असफल फिल्म है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस फिल्म से मेकर्स को हुआ 100 करोड़ का घाटा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्में सफल हों, ये जरूरी नहीं. आज हम जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं, ये इस बात का बेहतरीन उदाहरण है. करीब 11 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में बॉलीवुड के इस दौर के सबसे बड़े और सफर एक्टर्स ने काम किया. फिल्म 118 करोड़ में बनी, फिल्म में देश के जाने-माने फिल्म मेकर ने एक्टिंग भी की लेकिन फिल्म न केवल फ्लॉप हुई बल्कि डिजास्टर साबित हुई. ये फिल्म बॉलीवुड के एक जाने-माने डायरेक्टर की सबसे असफल फिल्म है. हम बात कर रहे हैं 2015 में रिलीज हुई फिल्म बॉम्बे वेलवेट की. फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे.

कौन सी है ये फिल्म

फिल्म में करण जोहर ने विलेन का किरदार निभाया था. उन्होंने फीस के तौर पर सिर्फ 11 रुपये लिए थे. फिल्म को बड़े बजट में बनाया गया और इसे लेकर मेकर्स को बेहद उम्मीद भी थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पिटी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. गैंग्स ऑफ वासेपुर और डेव डी जैसे सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म को डायरेक्ट किया था, फिल्म उनके करियर की सबसे असफल फिल्म बन गई. जबकि ये अनुराग कश्यप की सबसे महंगी फिल्म थी, जो डिजास्टर साबित हुई.

ये भी पढ़ें- Tabinda Sanpal: तबिंदा सनपाल को पति सतीश के किसी भी लड़की के साथ पार्टी करने से नहीं एतराज, कहा- धनतेरस पर देता है 3 किलो सोना

फिल्म के लिए आमिर खान थे पहले पसंद

इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर नहीं बल्कि आमिर खान पहली पसंद थे. इसके अलावा सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के नाम पर भी विचार किया गया था. लेकिन आखिरकार रणबीर को फाइनल किया गया. वहीं विलेन के रोल के लिए करण जौहर नहीं बल्कि नसीरुद्दीन शाह पहली पसंद थे.

Advertisement

मेकर्स की भूल

फिल्म में सभी कलाकार 'क्लासिक माइल्ड' ब्रांड की सिगरेट पीते हुए दिखाई देते हैं, जो 1960 के दशक में उपलब्ध नहीं थी. दर्शक फिल्म से रिलेट नहीं कर पाए और ये बुरी तरह पिट गई.

ये भी पढ़ें- इस देश में भी बनी दृश्यम का रीमेक, रियल लाइफ कपल बने राइवल, अगस्त में होगी रिलीज

Featured Video Of The Day
Bakrid 2026: बकरीद से पहले कुर्बानी पर नजर, एक्शन में आए Devendra Fadnavis! | UP | Bengal | NDTV
Topics mentioned in this article