इस लड़की की बहादुरी को देश ने किया था सलाम, बायोपिक बनी तो मां बोली- मेरी बेटी तुमसे ज्यादा सुंदर थी

फिल्म एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट की कहानी है, जिसने 359 यात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी. शबाना आज़मी ने नीरजा की मां का रोल किया है. इस फिल्म में सोनम के काम की काफी तारीफ हुई, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नीरजा की बायोपिक में नजर आई थीं सोनम कपूर

साल 2016 में 19 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स का दिल भी जीत लिया था. यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित थी, जिन्हें 5 सितंबर 1986 को कराची में पैन एम फ्लाइट को हाईजैक करने वाले आतंकवादियों ने गोली मार दी थी. फिल्म का नाम उन्हीं के नाम पर था. जी हां, हम फिल्म नीरजा के बारे में बात कर रहे हैं. सोनम कपूर इस फिल्म में टाइटल रोल में हैं. फिल्म एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट की कहानी है, जिसने 359 यात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी. शबाना आजमी ने नीरजा की मां का रोल किया है. इस फिल्म में सोनम के काम की काफी तारीफ हुई, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं.

कौन सी एक्ट्रेस थी पहली पसंद?

फिल्म नीरजा में टाइटल रोल के लिए सोनम कपूर नहीं बल्कि कंगना रनौत पहली पसंद थीं. प्रोड्यूसर्स उन्हें फिल्म में साइन करना चाहते थे. हालांकि ऐसा हो न सका, किसी कारण से कंगना इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं. इसके बाद प्रोड्यूसर्स की दूसरी पसंद एक्ट्रेस कटरीना कैफ थी. लेकिन डायरेक्टर ने सोनम से बात की और उन्हें फिल्म के लिए साइन किया.

फिल्म को लेकर हुआ विवाद

उस फ्लाइट में फ्लाइट अटेंडेंट्स में से एक नुपूर अबरोल ने फेसबुक पर मेकर्स पर नीरजा के कैरेक्टर को ज़्यादा अहमियत देने का आरोप लगाया. उनके मुताबिक, नीरजा अकेली हीरो नहीं थीं, तीन और लोग- एस्ट्रिड, शेरीन, सनशाइन और मैसी भी इसके नायक थे.

सोनम से मिलने पर क्या बोलीं नीरजा की मां

नीरजा भनोट के परिवार ने कहानी के राइट्स के लिए कोई पैसा नहीं लिया. नीरजा की मां रमा भनोट जब सोनम कपूर से मिलीं, तो उन्होंने उनसे कहा कि उनकी बेटी ज्यादा खूबसूरत थी. बता दें कि नीरजा की मां रमा का एक रिकॉर्डेड वीडियो फिल्म शुरू होने के पहले स्क्रीन पर दिखाया गया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या सच में कंगाल हो गए हैं 90's के सुपरस्टार गोविंदा? भांजे विनय आनंद ने आखिर बता ही दी फैंस को सच्चाई

Featured Video Of The Day
NEET Exam की साख पर फिर संकट, Rajasthan में फिर Paper Leak का शक | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article