खेसारी लाल यादव का लिट्टी चोखा का सीक्रेट आया सामने, कभी खुद का लगाते थे स्टॉल

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बनने से पहले काफी संघर्ष कर चुके हैं, एक समय वह 'लिट्टी चोखा' बेचा करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
खेसारी लाल यादव लिट्टी चोखा के हैं दीवाने
नई दिल्ली:

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं. खेसारी लाल यादव किस तरह के संघर्ष के बाद इन बुलंदियों पर पहुंचे हैं, इस बात का खुलासा वह कई बार कर चुके हैं. खेसारी लाल यादव सिर्फ लिट्टी चोखा फिल्म में काम ही नहीं कर चुके हैं बल्कि उन्हें असल जिंदगी में लिट्टी चोखा बेहद पसंद है. अब पसंद भी क्यों न हो. जिंदगी के संघर्ष के दिनों में इसी लिट्टी चोखा ने उन्हें जीविका का साधन उपलब्ध कराया. शायद कम ही लोग जानते होंगे कि एक समय वह लिट्टी चोखा बेचा करते थे. (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

भोजपुरी के सुपरस्टार बनने से पहले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचा करते थे. बेचने के साथ ही उन्हें इसे खाने का भी बहुत शौक है. लेकिन भाग-दौड़ की जिंदगी में किसी मनपसंद ठिकाने पर जाकर इसे खाने का मौका बहुत ही कम मिल पाता है. लेकिन उन्होंने मुंबई में ऐसा ठिकाना ढूंढ लिया है जहां वह लिट्टी चोखा खाने जाते हैं. इस जगह जाने की खास वजह यह है कि यहां के शेफ को खेसारी लाल यादव ने ही लिट्टी चोखा बनाना सिखाया है. अब आप समझ जाएंगे कि अपने समय में खेसारी लाल लिट्टी चोखा बनाने में कितने पारंगत रहे होंगे. 

36 वर्षीय खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जन्म बिहार के सारण में हुआ. उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है. वह 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और 5000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं.

Featured Video Of The Day
Weather Update: Darjeeling में आज भी IMD का Red Alert | West Bengal | Landslide | Rain | Top News