IND vs SA, Under-19 WC Semi-Final: भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान उदर सहारन की 81 और सचिन धास की 96 रनों की पारी के दम पर भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
ICC Women's Under-19 T20 World Cup: न्यूजीलैंड से मिले आसान108 रन के लक्ष्य का पीछा करते जहां सीनियर टीम की स्टार खिलाड़ी और कप्तान शफाली वर्मा सिर्फ 10 ही रन बनाकर आउट हो गयीं, तो श्वेता सहरावत एक छोर पर खूंटा गाड़ते हुए जिताकर ही लौटीं.
टूर्नामेंट से पहले नंबर चार के बल्लेबाज को लेकर काफी चर्चा रही और अंबाती रायुडु को विवादास्पद परिस्थितियों में टीम से बाहर कर दिया गया था. मूडी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि भारत 12 महीने पहले टूर्नामेंट खेलने के लिये तैयार था लेकिन
अंडर-19 वर्ल्ड कप ने सीनियर टीम को कई स्टार खिलाड़ी दिए हैं. इनमें युवराज सिंह, सुरेश रैना, कैफ और विराट कोहली रहे...लेकिन कुछ ऐसे भी रहे, जिन्होंने दर्शन तो इन सितारों जैसे ही दिए, लेकिन फिर ये बुझ गए, या उतने नहीं चमक सके, जितनी उम्मीद थी..
फाइनल की हार पर प्रतिक्रिया जताते हुए रवि ने कहा, "अगर मैं कहूं कि मैं थोड़ा सा निराश हूं तो गलत होगा. यह मेरी यादों में हमेशा रहेगा कि हम अंतिम पड़ाव पार नहीं कर सके. हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा किया, लेकिन फाइनल जीतते तो और अच्छा होता." फाइनल मैच के बाद विवाद ने भी हवा पकड़ ली थी. दोनों टीमों के खिलाड़ी अंत में एक-दूसरे से उलझ पड़े थे. इसी कारण आईसीसी ने पांच खिलाड़ियों को सजा भी दी, जिसमें रवि बिश्नोई का नाम भी शामिल है. बिश्नोई हालांकि इस बारे में बात नहीं करना चाहते.
Wasim Jaffer: वसीम जाफर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पिछले वर्ष मीरपुर स्थित हाई परफॉरमेंस एकेडमी में बैटंग कोच नियुक्त किया था. अखबार टेलीग्राफ से बात करते हुए जाफर ने बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन की सराहना की. कप्तान अकबर अली (Akbar Ali)सहित बांग्लादेश अंडर 19 टीम के कुछ प्लेयर की बल्लेबाजी को तराशने में वसीम जाफर का योगदान रहा है.
भारत को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रम में खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों तीन विकेट से हारकर खिताब गंवाना पड़ा. वहीं, बांग्लादेश किसी भी स्तर पर पहली बार चैंपियन बनने में सफल रहा. आईसीसी ने जिन तीन भारतीय खिलाड़ियों को अपनी अंडर-19 टीम में जगह दी है, उनमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी शामिल है.
IND vs BAN: भारतीय टीम के फाइनल तक पहुंचने के सफर में जब टीम की बल्लेबाजी विफल हुई तो उसके गेंदबाजों ने मैच जिताया और जब गेंदबाज असफल रहे तो उसके बल्लेबाजों ने मैच जिताया, लेकिन फाइनल में जाकर टीम की किस्मत उससे रूठ गई. फाइनल का दिन किसी भी भारतीय खिलाड़ी का दिन नहीं था
Priyam Garg: फाइनल मैच में जहां बांग्लादेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों को प्रभावित किया, लेकिन चैंपियन बनने के बाद वेबजह का आक्रामक रुख अपनाने के लिए उसे आलोचना का सामना भी करना पड़ा. भारत के कप्तान प्रियम गर्ग ने कहा, 'विरोधी टीम का रिएक्शन बेहद भद्दा था. हम जानते हैं कि हार या जीत खेल का हिस्सा है. कभी आप जीतते हैं तो कभी हारते हैं लेकिन उनका रिएक्शन अच्छा नहीं था.
फाइनल मुकाबले के दौरान बांग्लादेश प्लेयर आक्रामक नजर आए और मैच के बाद भी कुछ बांग्लादेशी प्लेयर्स ने बेवजह का आक्रामक रुख दिखाया. टीम के मुकाबला जीतते हुए उत्साह और खुशी से भरे बांग्लादेशी प्लेयर मैदान की और दौड़ पड़े. 'बड़ी जीत' के उत्साह में भारतीय प्लेयर्स को 'उकसाने' की भी कोशिश की जिसके कारण मैदान में अप्रिय स्थिति देखने को मिली.पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मैच जैसे ही खत्म हुआ, बांग्लादेशी प्लेयर मैदान में घुस गए, इनमें से ज्यादातर की बॉडी लैंग्वेज आक्रामक थी.
ICC Under 19 World Cup 2020 Final: टूर्नामेंट के इस सेमीफाइनल और फाइनल मैच में पाकिस्तान और भारत के दो बल्लेबाजों का मजाकिया अंदाज में आउट होना चर्चा का विषय रहा. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के सेमीफाइनल में जहां पाकिस्तान के कासिम अकरम और रोहेल नजीर के बीच रन दौड़ने को लेकर गफलत हुई और दोनों ही बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए.
U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 CWC) के मिले मंच से उन्होंने दुनिया भर को दिखाया कि क्यों उन्हें अगली पीढ़ी का स्टार कहा जा रहा है. बहरहाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने खुलकर कई विषयों पर बात की.
U19 CVC Final: यशस्वी ने 121 गेंदों पर 8 चौकों व 1 छक्के से 88 रन की पारी खेली. और जब लग रहा था कि वह एक और शतक जड़ने जा रहे हैं, तो वह पुल शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए. लेकिन अपनी इस पारी को मिलाकर उन्होंने टूर्नामेंट को यादगार बना दिया और...
U19 CWC Final: बीसीसीआई की योजना आने वाले समय में कई युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की है. यही कारण है कि वर्तमान सीनियर स्टॉफ सिफ फाइनल ही नहीं, बल्कि शुरुआत से ही जूनियर विश्व कप के मैचों पर नजरें गड़ाए हुए है.
IND vs BAN: साल 2008 में विराट की कप्तानी में, फिर 2012 में उन्मुक्त चंद और फिर 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता. और मोहम्मद कैफ से लेकर पृथ्वी शॉ तक कई खिलाड़ियों ने अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर सीनियर टीम इंडिया में दस्तक दी
लाइव स्कोर (Live Score), India vs Bangladesh, ICC U19 World cup final 2020: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में स्थान बनाने वाली भारतीय टीम ने आज यहां बांग्लादेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और 47.2 ओवर में 177 रन बनाकर आउट हो गई. खिताबी मुकाबले में अपेक्षाओं के दबाव के आगे भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह बिखरी नजर आई. बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे यशस्वी जायसवाल ही संघर्ष कर सके. भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से बुरी तरह शर्मसार किया.
U19 World Cup Final: भारतीय टीम यदि आज फाइनल में जीती तो अंडर-19 वर्ल्डकप में पांचवीं बार खिताब पर कब्जा करेगी. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खिताबी मुकाबले में पहले प्रियम गर्ग की टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं. टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है. ऐसे में स्वाभाविक रूप से उसे ही चैंपियन बनने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
Atharva Ankolekar: यह कहानी सिर्फ अथर्व की नहीं, बल्कि भारत की अंडर 19 टीम के कई सितारों की है जो किस्मत की हर कसौटी पर खरे उतरकर यहां तक पहुंचे हैं. वैदेही ने पति की मौत के बाद मुंबई की बसों में कंडक्टरी करके बेटे अथर्व को क्रिकेट के मैदान पर भेजा जबकि कप्तान प्रियम गर्ग ( Priyam Garg)के पिता स्कूल की वैन चलाते थे. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)की गोलगप्पे बेचने की कहानी तो अब क्रिकेट की किवदंतियों में शुमार है.