जॉन सीना ने मैच के बाद रिंग में ही अपने प्यार का इजहार किया...
रविवार को अमेरिका में WrestleMania 33 इवेंट के दौरान wwe स्टार जॉन सीना ने रिंग के भीतर ही अपनी मंगेतर को प्रपोज कर सुर्खियां बटोरी थीं. अब उनके बारे में खबरें आ रही हैं कि निकट भविष्य में आने वाले इवेंट्स में उनके नाम का प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा है. दरअसल इसके पीछे बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि जॉन सीना ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है. ऐसे में संभव है कि फिल्मों के लिए कमिटमेंट की वजह से वह कुछ समय तक रिंग से दूर रहेंगे. दूसरी बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि उन्होंने अपनी मंगेतर को प्रपोज किया है और संभव है कि वह कुछ समय उनके साथ गुजारना चाहते हों.
वैसे WWE सुपरस्टार जॉन सीना के बारे में कहा जाता है कि वह भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के फैन हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को जॉन सीना ने रेसलमेनिया 33 के दौरान मैच जीतने के बाद अनोखा कदम उठाकर सबको चौंका दिया. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की को अंगूठी पहनाई. दोनों लंबे समय से साथ हैं. उन्होंने निक्की बेला को टैग टीम मैच जीतने के बाद प्रपोज किया. निक्की ने भी सीना के शादी के प्रपोजल को स्वीकार लिया और काफी स्तब्ध दिखीं. इतना ही नहीं इसके बाद दोनों फैन्स के सामने ही एक-दूसरे को किस करने लगे. खबरों के अनुसार यह सिलसिला रिंग के बाहर बैकस्टेज में भी चलता रहा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं