एमआर राजकीय कालेज के स्टेडियम में रविवार को चालीस हजार से अधिक दर्शकों के सामने तीसरे विश्व कप कबड्डी 2012 के तीन लीग मैच खेले गए। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में कनाडा को 62-16 से हराकर लगातार दूसरी जीत से पूल ए में चोटी पर रहते हुए सेम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फाजिल्का/चण्डीगढ़:
एमआर राजकीय कालेज के स्टेडियम में रविवार को चालीस हजार से अधिक दर्शकों के सामने तीसरे विश्व कप कबड्डी 2012 के तीन लीग मैच खेले गए। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में कनाडा को 62-16 से हराकर लगातार दूसरी जीत से पूल ए में चोटी पर रहते हुए सेमीफाइनल में शान से प्रवेश पाया। इसी पूल में कनाडा की दूसरी हार के कारण डेनमार्क की टीम भी सीधे तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
महिला वर्ग के एक अन्य मैच में मलेशिया ने इंग्लैंड को 38-29 से हराकर लगातार दूसरी जीत से सेमीफाइनल का दावा मजबूत किया, जबकि पुरुष वर्ग के खेले गए इकलौते मैच में कनाडा ने नार्वे को 46-36 से हराकर सेमीफाइनल की तरफ एक कदम बढ़ाया।
मुकाबलों के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भारत एवं कनाडा की महिला टीमों से जान-पहचान की। इस अवसर पर कनाडा से पूर्व संसद सदस्य मिस रूबी ढल्ला, पंजाब के वन मंत्री सुरजीत कुमारी जियाणी, शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका एवं संसद सदस्य शेर सिंह घुबाया विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे।
रविवार को अंतिम एवं तीसरे मैच में भारत ने कनाडा को 62-16 से हराया। आधे समय तक भारतीय टीम 30-9 से आगे थी। भारत की ओर से रेडर मीना एवं कुलविंद्र कौर ने 8-8, मंदीप कौर ने 7 और पिंकी एवं प्रिंयका ने 6-6 अंक लिए जबकि जाफी जतिंद्र कौर ने 9, अनुरानी ने 6 एवं मंदीप कौर ने 4 जफे लगाए। कनाडा की रेडर नवनीत कौर, लवलीन रंधाबा एवं लबदीप कौर ने 3-3 अंक लिए।
महिला वर्ग के मैच में मलेशिया ने इंग्लैंड को 38-29 से हराया। आधे समय तक मलेशिया की टीम 21-13 से आगे थी। यह मैच बहुत आकर्षक रहा और प्रत्येक अंक के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। इंग्लैंड की महिला खिलाड़ियों ने पूरी जान लगाकर खेलते हुए दर्शकों का दिल जीता। मलेशिया की रेडरों में से मनप्रीत कौर 10 एवं परमजीत कौर ने चार अंक लिए जबकि जाफी मंदीप कौर ने 13 एवं रेखा ने पांच जफे लगाए। इंग्लैंड की रेडर शैली टिडसबेल ने 6 एवं लियूस रेडमेड ने चार अंक बटौरे और जाफी रोजाना ने सात एवं एशले हंटर ने पांच जफे लगाए।
इससे पूर्व दिन के पहले मैच में पुरुष वर्ग के मुकाबले में कनाडा ने नार्वे को 46-36 से हराया। कनाडा की टीम आधे समय तक 25-15 से आगे थी और दूसरे हाफ में नार्वे ने कनाडा को लीड में बिल्कुल बढ़ोतरी नहीं करने दी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने 21-21 अंक लिए।
कनाडा के रैडरों में से लाडी परसरामपुर ने 12, टैरी पुरेवाल ने 12 एवं कुलजीता मलसीहा ने 7 अंक लिए जबकि जाफी हरदीप ताऊ ने चार और भूरा कंडूया एवं दलविंद्र सिंह मुड्डा ने 3-3 जफे लगाए। नार्वे द्वारा रेडर रणजीत बाठ ने 12 एवं गुरनाम सिंह ने 6 अंक लिए और जाफी रच्छपाल सिंह ने पांच जफे लगाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महिला वर्ग कबड्डी, Women's Kabaddi World Cup, भारत, India, कनाडा, Canada, मलेशिया, इंग्लैंड, England