विज्ञापन
This Article is From May 16, 2017

जब भारतीय फुटबालरों ने ट्रेन में सामान्य श्रेणी की बोगी में यात्रा की...

पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण ईस्ट बंगाल टीम के खिलाड़ियों ने रेलगाड़ी में सामान्य श्रेणी चुनी

जब भारतीय फुटबालरों ने ट्रेन में सामान्य श्रेणी की बोगी में यात्रा की...
प्रतीकात्मक फोटो.
  • राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्णव मंडल, नारायण दास और मेहताब कटक से कोलकाता लौटे
  • जनशताब्दी एक्सप्रेस में शौचालय के पास अपनी किट बैग पर बैठे रहे दास
  • कार्यालय के मैच में हिस्सा लेने के लिए मजबूरन सामान्य श्रेणी में यात्रा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: ईस्ट बंगाल की तरफ से खेलने वाले तीन मशहूर भारतीय फुटबालरों को अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण रेलगाड़ी के सामान्य श्रेणी के डिब्बे में यात्रा करनी पड़ी. राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्णव मंडल, नारायण दास और मेहताब हुसैन कटक में फेडरेशन कप में भाग लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे. बिना आरक्षण के यात्रा करने की अपनी परेशानियां होती हैं. दास को जनशताब्दी एक्सप्रेस में शौचालय के पास अपनी किट बैग पर बैठे हुए देखा जा सकता था.

ईस्ट बंगाल बीती शाम सेमीफाइनल में मोहन बागान से 0-2 से हार गया था. टीम मैनेजर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोरंजन भट्टाचार्य ने कहा कि सभी उड़ानों में सीटें भर गई थीं और इसलिए उन्होंने बस की व्यवस्था की लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी मेहताब, वर्तमान खिलाड़ी मंडल, दास, मोहम्मद रफीक, शुभाशीष राय चौधरी और गोलकीपिंग कोच अभिजीत मंडल ने बिना आरक्षण के पहली रेलगाड़ी से कोलकाता आने का फैसला किया.

ईस्ट बंगाल के मिडफील्डर मेहताब ने कहा कि इस सबके लिए क्लब जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें दोष नहीं दिया जा सकता है. उन्होंने सहायक कोच से आग्रह किया था कि वह हमें जाने की अनुमति दे दें क्योंकि हमें कार्यालय के मैच में हिस्सा लेना था. किसी भी उड़ान में सीट खाली नहीं थी. हमें बस से जाने के लिए कहा गया लेकिन उसमें 12 घंटे लगते और इसलिए खिलाड़ियों ने सुबह की रेलगाड़ी से कोलकाता पहुंचने का फैसला किया.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com